Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:सोनभद्र नरसंहार-प्रियंका गांधी से मिलने गेस्ट हाउस पहुंचे पीड़ितों को पुलिस ने रोका.. गांधी भूख हड़ताल पर बैठी!

राजनीति:सोनभद्र नरसंहार-प्रियंका गांधी से मिलने गेस्ट हाउस पहुंचे पीड़ितों को पुलिस ने रोका.. गांधी भूख हड़ताल पर बैठी!
धरने पर बैठी प्रियंका

प्रियंका गांधी को पुलिस हिरासत में लेने का मुद्दा गरमाता जा रहा है..शनिवार दोपहर सोनभद्र से कुछ पीड़ित लोग प्रियंका से मिलने मिर्जापुर के चुनार गेस्ट हाउस पहुंचे जहां उनको प्रियंका गांधी से मिलने से रोक दिया गया...पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

सोनभद्र:पुलिस हिरासत में मिर्जापुर के चुनार के किले में स्थित गेस्ट हाउस में बैठी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अभी भी अपनी मांग को लेकर अड़ी हुई हैं।प्रियंका गांधी शुक्रवार से लेकर अब तक गेस्ट हाउस के अंदर ही बैठी हुई है और मांग कर रही हैं कि उन्हें सोनभद्र में हुए नरसंहार के पीड़ितों से मिलने दिया जाए।

ये भी पढ़े-राजनीति:सोनभद्र नरसंहार-पीड़ितों से मिलने के लिए अड़ी प्रियंका गांधी..बिना सोए गुजार दी पुलिस हिरासत में पूरी रात!

इसी बीच शनिवार दोपहर में यह ख़बर आ रही है कि सोनभद्र के कुछ पीड़ित लोग प्रियंका से मिलने के लिए मिर्जापुर के चुनार गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं।लेकिन पुलिस ने केवल दो लोगों को मिलने दिया है और बाकी लोगों को गेट के बाहर ही रोक लिया है।

प्रियंका धरने पर बैठी..

प्रियंका गांधी गेस्ट हाउस के अंदर ही एक बार फिर से धरने व भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं।धरने व भूख हड़ताल पर बैठी प्रियंका ने कहा कि पहले तो उन्हें सोनभद्र नहीं जाने दिया जा रहा है अब जबकि पीड़ित परिवार खुद हमसे मिलने आया है तो उनको भी रोका जा रहा है।
प्रियंका ने कहा कि बिना पीड़ित लोगो के मिले हुए मैं यहाँ से नहीं हिलूंगी और न ही कुछ खाऊँगी पीयूंगी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
फतेहपुर जिले के खागा स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप...
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत

Follow Us