Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी पंचायत चुनाव:आयोग ने शुरू की तैयारी..कब होंगे चुनाव जानें.!

यूपी पंचायत चुनाव:आयोग ने शुरू की तैयारी..कब होंगे चुनाव जानें.!
यूपी पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू।सांकेतिक फ़ोटो।साभार-गूगल।

यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की सुगबुगाहट तेज़ हो गई है..राज्य निर्वाचन आयोग ने भी होने वाले चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दीं हैं..पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर पूरे प्रदेश में सुगबुगाहट तेज़ होने लगी है।कोरोना के चलते चुनावों का आगे बढ़ना तय हो गया।मसलन जो चुनाव नवम्बर-दिसम्बर के मध्य होने थे वह अब अगले साल अप्रैल और मई के मध्य होंगे।राज्य निर्वाचन आयोग भी उसी हिसाब से चुनावों की तैयारियों में जुट गया है। up panchayat chunav letest news

ये भी पढ़ें-UP:रायबरेली सीएमओ हटाए गए..चुकानी पड़ी डीएम के विरोध की क़ीमत..!

इस बीच आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण को लेकर काम शुरू कर दिया है।आयोग की तरफ से सभी जिलाधिकारियों को एक पत्र भेजा गया है जिसमें आगामी 15 सितम्बर से 30 सितम्बर के बीच वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के काम में बूथ लेबल आफिसर (बीएलओ) द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली स्टेशनरी आदि की खरीद के लिए टेण्डर प्रक्रिया पूरी करते हुए खरीद का काम सम्पन्न करवाने को कहा गया है।इसे 'बीएलओ किट' भी कहा जाता है। up panchayat election 2020

ये भी पढ़ें-UP:धड़ाधड़ गिर रहे कप्तानों के विकेट.प्रयागराज के बाद इस ज़िले के एसपी हुए सस्पेंड.!

अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले चरण का मतदाता पुनरीक्षण का काम वृहद रूप से एक अक्टूबर से शुरू हो जाएगा।जानकारों की मानें तो इस काम को पूरा करने के लिए कम से कम तीन से साढ़े तीन महीने का समय लगेगा।इस काम को करने के लिए लगाए गए बीएलओ घर घर जाकर परिवार के सदस्यों में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का सत्यापन करेंगे। इसके साथ ही वर्ष 2015 से अब तक मृत या दूसरे राज्य चले गये और डुप्लीकेट वोटरों के नाम भी हटाए जाएंगे। up panchayat chunav date

ये भी पढें-UP:प्रदेश में हो रहीं हैं ताबड़तोड़ हत्याएं..मॉर्निंग वॉक पर निकले जिम ट्रेनर को बदमाशों ने गोलियों से भूना.!

पहली जनवरी 2021  तक ग्रामीण इलाकों में 18 साल की उम्र पूरी करने वाले नए वोटर भी शामिल किए जाएंगे।  वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में करीब 11 करोड़ 80 लाख वोटर थे। पिछले 5 वर्षों में इसमें 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी मानी जा रही है। इस लिहाज से इस बार की नई वोटर लिस्ट करीब 13 करोड़ वोटरों की बनने की उम्मीद है।up panchayat election 2020 date

ये भी पढ़ें-UP:कोरोना किट घोटाले में कार्यवाही..दो जिलों के डीपीआरओ सस्पेंड..बड़े अधिकारियों को बचाने का खेल शुरू.!

एक अनुमान के मुताबिक वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण, शहरी क्षेत्र में शामिल पंचायतों को घटाते हुए नया परिसीमन, सीटों का नए सिरे से आरक्षण निर्धारण आदि में छह महीने का समय लगेगा।इस लिहाज़ से पंचायत चुनाव अप्रैल मई के मध्य होंगे ऐसी उम्मीद की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us