Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का बयान..आँख दिखाने वाला पीएम चाहिए कि आँख मारने वाला!

फतेहपुर:डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का बयान..आँख दिखाने वाला पीएम चाहिए कि आँख मारने वाला!
फ़तेहपुर आए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

ज़िले की बिंदकी तहसील में भाजपा द्वारा आयोजित चुनावी जनसभा में पहुंचे सूबे के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सपा बसपा कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया।पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: चुनावी सीज़न में नेताओं की जनसभाओं का दौर तेज़ी से चल पड़ा है सभी पार्टियों के बड़े बड़े सियासी सूरमा जिलों जिलों में जाकर अपनी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहें हैं।

यह भी पढ़े: फ़तेहपुर राष्ट्रवाद के मुकाबले परिवारवाद और महामिलावटी गठबंधन खड़ा है-साध्वी निरंजन ज्योति.!

रविवार को भाजपा के क़द्दावर नेता व सूबे के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने बिंदकी में भाजपा द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि चुनावी जनसभा को संबोधित किया।उनके पूरे संबोधन के दौरान सपा बसपा और कांग्रेस निशाने पर रहे।दिनेश शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पद के दावेदार लोग संसद में बैठकर आँख मारते हैं इस लिए अब आपको तय करना है कि आप आँख मारने वाला प्रधानमंत्री चाहते हैं कि दुश्मन देशों को आँख दिखाने वाला प्रधानमंत्री।

बिंदकी के कुंवरपुर रोड के ललौली चौराहा स्थित आर्य समाज भवन के मैदान में आयोजित जनसभा में दिनेश शर्मा तय कार्यक्रम से करीब दो घण्टे लेट पहुंचे वह क़रीब शाम 4:30 के क़रीब जनसभा स्थल पहुंचे और उन्होंने क़रीब 30 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया।

यह भी पढ़े: भीम आर्मी प्रमुख का बनारस में रोड शो लड़ सकते हैं मोदी के खिलाफ चुनाव.!

सभा सम्बोधन के बाद डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैं पिछले लोकसभा चुनाव में भी रैलियां कर रहा था और इस बार भी कर रहा हूं।पिछले बार मोदी जी की लहर चल रही थी लेक़िन इस बार मोदी जी का तूफ़ान चल रहा है उन्होंने कहा कि पहले राहुल जी अमेठी में पिकनिक मनाने जाते थे लेक़िन जिस तरह से रायबरेली में मोदी जी ने विकास के कार्य किए हैं उससे डर कर वो अब केरला की तरफ भी भाग रहे हैं।उन्होंने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के वाराणसी में हुए रोड शो को लेकर कहा की सपा बसपा और भीम आर्मी यह सब कांग्रेस की बी टीमें हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us