Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:किसानों की दुर्दशा पर कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरा..!

फतेहपुर:किसानों की दुर्दशा पर कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरा..!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

ज़िले में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने राज्य की योगी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर...

फतेहपुर:ज़िले का किसान इस समय कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहा है।किसानों की इन्ही समस्याओं के मद्देनजर बुधवार को कांग्रेस ने राज्य की योगी सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। (Fatehpur news)

ये भी पढ़े-राजनीति:भाजपा के साथ आई शिवसेना...कांग्रेस विरोध में..!

कांग्रेस जिला कमेटी के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ो की तादाद में कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी दिया।

इस मौक़े पर युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि आज किसानों की समस्याओं जैसे गन्ना किसानों का भुगतान तत्काल हो।पराली जलाने के आरोप में किसानों के ऊपर दर्ज मुकदमें वापस हो।गन्ने का समर्थन मूल्य 400 रुपए किया जाए।किसानों से धान की ख़रीद समर्थन मूल्य पर की जाए।इन्ही समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया है।

साथ ही कांग्रेस नेत्री हेमलता पटेल ने कहा कि योगी और मोदी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है।महिलाओं की सुरक्षा करने में यह सरकार नाकाम रही है।छोटी छोटी बच्चियों के साथ भी रेप जैसी वारदातें हो रहीं हैं।

इस मौक़े पर कांग्रेस नेता सुधाकर अवस्थी, उदित अवस्थी, राजन तिवारी, शिवाकांत तिवारी, अरुण जायसवाल, वीरेंद्र चौहान सहित सैकड़ों की तादात में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी मार्केट स्थित मोटे महादेवन मंदिर गली के पीछे शुक्रवार...
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

Follow Us