Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

लखनऊ:अखिलेश यादव का रामपुर दौरा रद्द..डीएम आञ्जनेय पर लगाया आरोप!

लखनऊ:अखिलेश यादव का रामपुर दौरा रद्द..डीएम आञ्जनेय पर लगाया आरोप!
प्रेस कांफ्रेंस करते अखिलेश यादव

आज अपने दो दिवसीय दौरे के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव रामपुर जाने वाले थे लेक़िन वह अब रद्द हो गया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

लखनऊ:आज़म खान से मुलाकात करने के लिए रामपुर के दौरे पर जाने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव का दौरा रद्द हो गया है।आपको बता दे कि अखिलेश आज़म खान पर हो रही कार्यवाहियों के चलते मुलाकात करने के लिए 9 सितंबर को रामपुर जाने वाले थे जहाँ उनको दो दिनों तक रुकना था।लेक़िन उनके दौरे की सूचना जैसे ही जिला प्रशासन को मिली तो उसने 10 सितंबर को होने वाले मोहर्रम त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई थी तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि फिलहाल के लिए अखिलेश का रामपुर दौरा रद्द हो सकता है।

अखिलेश ने लगाए डीएम पर आरोप..

दौरा रद्द होने के बाद पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन को अपने दौरे की सूचना पहले ही दे दी थी।लेक़िन रामपुर के डीएम ने मोहर्रम का बहाना करते हुए व्यवस्था करने में असमर्थता जता दी उन्होंने यह भी कहा कि सपा के वरिष्ठ नेता और सांसद पर दर्ज हो रहे मुकदमें सरकार को खुश करने के लिए हो रहे हैं।रामपुर के जिलाधिकारी आञ्जनेय सिंह पर आरोप लगाया कि वो आजम खान के ऊपर इस तरह की गलत कार्यवाही करके सरकार को खुश करना चाह रहे हैं जिससे सरकार उनसे खुश रहे और उनकी पोस्टिंग यूपी में ही बनी रहे और वह यूपी से बाहर न जाए।

ये भी पढ़े-लखनऊ:आज़म खान की बढ़ती मुश्किलों के बीच रामपुर पहुंच मुलाकात करेंगे सपा प्रमुख!

अखिलेश यादव ने कहा कि चूंकि मुहर्रम और 'गणेश विसर्जन' है, इसलिए मैं अपने कार्यक्रम में 2 दिन की देरी कर रहा हूं। मैं 13 और 14 सितंबर को रामपुर के अपने अगले कार्यक्रम को जिला प्रशासन को भेजूंगा और अपने आंदोलन का विवरण भी दूंगा।

आपको बता दे कि, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश के करीबी माने जाने वाले आजम खां पर 80 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। आजम के कई करीबियों पर भी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।  पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए कई सपा कार्यकर्ता रामपुर छोड़ रहे हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us