Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Chunav 2022 Date:यूपी में हो गया है चुनावी शंखनाद जानें किस चरण में कौन से ज़िले में पड़ेगें वोट जानें पूरा कार्यक्रम

UP Chunav 2022 Date:यूपी में हो गया है चुनावी शंखनाद जानें किस चरण में कौन से ज़िले में पड़ेगें वोट जानें पूरा कार्यक्रम
UP Chunav 2022 Date

शनिवार को चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड,गोवा औऱ मणिपुर पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया.यूपी में सात चरण तो वहीं पंजाब, उत्तराखंड, गोवा में एक चरण व मणिपुर में दो चरणों में मतदान होगा.यूपी में किस चरण में कौन से ज़िले होंगें आइए जानते हैं.

UP Chunav 2022 Date:उत्तर प्रदेश सहित पाँच राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान शनिवार को हो गया.देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे चुनावी कार्यक्रम की जानकारी दी.चुनावी ऐलान होने के साथ ही पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. UP Chunav Phase Wise District

उत्तर प्रदेश का चुनाव इस बार भी पिछली बार की तरह सात चरणों में होगा.पहले चरण का चुनाव 10 फ़रवरी, दूसरे का दूसरे चरण का 14 फ़रवरी, तीसरे का 20 फरवरी, चौथे का 23 फ़रवरी, पांचवे का 27 फ़रवरी, छठे का 3 मार्च और सातवें चरण का चुनाव 7 मार्च को होगा.मतगणना 10 मार्च को होगी.

पहला चरण-  शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में मतदान होगा।

दूसरा चरण- सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर और संभल में मतदान होगा। 

तीसरा चरण- हाथरस, कासगंज, इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, हमीरपुर, महोबा और झांसी में मतदान होगा।

चौथा चरण-  खेरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर और बांदा में मतदान होगा।

पांचवां चरण- श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, कौशांबी, प्रयागराज और चित्रकूट में मतदान होगा। 

छठा चरण- बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया और अंबेडकरनगर में मतदान होगा। 

सातवां चरण- आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर और सोनभद्र में मतदान होगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चंदीपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों...
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम

Follow Us