Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP BJP President भूपेंद्र चौधरी ने दिया इस्तीफ़ा मोदी योगी को धन्यवाद कहा

UP BJP President भूपेंद्र चौधरी ने दिया इस्तीफ़ा मोदी योगी को धन्यवाद कहा
पार्टी मुख्यालय लखनऊ में अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठे भूपेंद्र चौधरी

यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Uttar Pradesh BJP President Bhupendra Chaudhary resigns minister Post ) ने मंगलवार को योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा दे दिया है.बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के चलते उन्होंने यह इस्तीफा दिया है.

Bhupendra Chaudhary News: भाजपा (BJP ) के नव नियुक्त उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ( Bhupendra Chaudhary ) ने मंगलवार को अपने मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government ) में पंचायती राज मंत्री थे.भाजपा की एक व्यक्ति एक पद वाली नीति के चलते चौधरी को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा

अपने इस्तीफे की जानकारी भूपेंद्र चौधरी ने खुद दी, उन्होंने ट्वीट कर कहा कि- "भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व के सम्यक निर्वहन हेतु आज मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दिया.अपने प्रथम तथा द्वितीय कार्यकाल में क्रमशः राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा कैबिनेट मंत्री, के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा हेतु

अवसर प्रदान करने तथा समय- समय पर दिए गए निर्देशों के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का एवं अनेक अवसरों पर प्रेरणादाई मार्गदर्शन व आशीर्वचन के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार." Bhupendra Chaudhary resigns bhupendra Chaudhary Tweet

उल्लेखनीय है कि 25 अगस्त को भूपेंद्र चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष  (UP BJP Adhyaksh) बनाए जाने का ऐलान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Madda) द्वारा किया गया था. सोमवार को लखनऊ में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष (UP BJP President) का पार्टी नेताओं औऱ कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया था.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

लखनऊ में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें सीएम योगी (CM Yogi) समेत बीजेपी के सभी शीर्ष नेता मौजूद रहे. कार्यक्रम में सम्बोधन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने कहा कि कई लोग पूछते हैं कि सरकार औऱ संगठन के बीच ठीक नहीं चल रहा है तो मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि सरकार संगठन के ही एजेंडे पर चल रही है.

Tags:

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us