Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rahul Gandhi : राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता हुई बहाल, गांधी प्रतिमा को नमन कर पहुंचे संसद भवन, INDIA गठबन्धन के सांसदों ने किया यूं स्वागत

Rahul Gandhi : राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता हुई बहाल, गांधी प्रतिमा को नमन कर पहुंचे संसद भवन, INDIA गठबन्धन के सांसदों ने किया यूं स्वागत
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता हुई बहाल

मोदी सरनेम मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को 2 वर्ष की सजा से राहत मिलने के बाद राहुल गांधी 137 दिन बाद संसद भवन पहुंचे. जहां उनकी लोकसभा सदस्यता को भी बहाल कर दिया गया.इस दौरान उन्होंने गांधी प्रतिमा को नमन किया. INDIA गठबन्धन के सांसदों ने राहुल गांधी का संसद आगमन पर जोरदार स्वागत किया.


हाईलाइट्स

  • 137 दिन बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे संसद भवन,गठबन्धन ने किया जोरदार स्वागत
  • मानहानि मामले में चली गयी थी सदस्यता,आज सदस्यता हो गयी बहाल, अधिसूचना की जारी
  • विपक्ष INDIA ने कहा कि आखिर जीत सत्य की हुई,इस फैसले के बाद न्यायालय पर भरोसा बढ़ा

Rahul Gandhi's Lok Sabha membership restored : मोदी सरनेम मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें दोषमुक्त करार दिया था. आज 137 दिन बाद राहुल गांधी जब संसद भवन पहुंचे तो INDIA गठबंधन ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान आपस में ही नेताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर उनके आगमन पर प्रसन्नता जताई.और कहा सत्य की जीत आखिर हो ही गयी.

संसद पहुंचे राहुल गांधी ने बापू को किया नमन सदस्यता हुई बहाल

मानहानि मामले में राहत मिलने के बाद राहुल गांधी सोमवार को 137 दिन बाद संसद भवन पहुंचे. इस दौरान उनके आगमन से पहले ही गठबंधन इंडिया के सांसदों ने उनके स्वागत की तैयारी कर रखी थी. राहुल के संसद पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने गांधी प्रतिमा पर जाकर बापू को नमन किया और फिर अंदर पहुंचे.

विपक्ष गठबन्धन ने खिलाई एक दूसरे को मिठाई

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व अन्य तमाम नेताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया और अपने नेता का स्वागत किया. कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि राहुल जी की सदस्यता को बहाल करना यह बहुत ही शुभ संकेत है. खास तौर से वायनाड के रहने वालों के लिए यह बहुत ही राहत वाला है.सचिन पायलट ने कहा कि आखिरकार सत्य की जीत हुई.एक बार फिर संसद में राहुल जी की आवाज गूंजेगी. हर मुद्दे संसद में उठाए जाएंगे जिससे इंडिया गठबंधन एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा.

सपा अध्यक्ष ने कहा न्यायालय और लोकतंत्र पर भरोसा बढ़ा

उधर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर खुशी जताई है. अखिलेश ने कहा कि कोर्ट के ऐसे निर्णय के बाद लोकतंत्र और न्यायालय पर विश्वास बढ़ा है.अन्य विपक्षी नेताओं ने भी फैसले का स्वागत किया है.

ऐसे गयी थी राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता

 दरअसल 2019 में कर्नाटक में चुनाव बरेली के दौरान उन्होंने कहा था कि सब चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है.. जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री और विधायक पूर्णेश मोदी ने उनके विरुद्ध मानहानि का मामला दर्ज कराया था. जहां सूरत की निचली कोर्ट में राहुल गांधी को आरोपित मानते हुए 2 साल की सजा सुनाई गई थी.सजा सुनाते ही राहुल की लोकसभा सदस्यता को रद्द कर दिया गया था. जिसके बाद राहुल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 साल की सजा से दोषमुक्त कर दिया है.और उनकी सदस्यता बहाल के आदेश दिए थे. जहां उनकी लोकसभा सदस्यता को आज बहाल कर दिया गया.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us