Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Narendra Modi Statement : प्रधानमंत्री मोदी का INDIA गठबन्धन पर तीखा प्रहार, कहा लगता है विपक्ष को लंबे समय तक विपक्ष में ही रहना है

Narendra Modi Statement : प्रधानमंत्री मोदी का INDIA गठबन्धन पर तीखा प्रहार, कहा लगता है विपक्ष को लंबे समय तक विपक्ष में ही रहना है
प्रधानमंत्री जी का गठबंधन india पर करारा प्रहार,विपक्ष का बयान पर पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक के दौरान विपक्ष india पर निशाना साधा. जिसपर विपक्ष ने हमला बोलना शुरू कर दिया है.प्रधानमंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि इंडिया नाम लगा लेने से ही नहीं हो जाता,ईस्ट इंडिया कम्पनी के नाम में भी इंडिया है और इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम में भी इंडिया है.अब इस बयान पर विपक्ष ने पलटवार किया है.


हाईलाइट्स

  • पीएम मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में विपक्ष पर साधा निशाना
  • इंडिया नाम लगा लेने से ही नहीं हो जाता,विपक्ष लगता है आगे विपक्ष में ही रहना चाहता है
  • विपक्ष गठबन्धन का पीएम मोदी के बयान पर पलटवार

politics heats up on the statement : मणिपुर मामले को लेकर विपक्ष का गठबन्धन india लगातार संसद भवन के बाहर और अंदर प्रधानमंत्री से इस मामले में हाउस के अंदर बयान देने की मांग पर अड़ा है.उधर बीजेपी के संसदीय दल की बैठक में पीएम के बयान के बाद विपक्ष ने पलटवार करना शुरू कर दिया है.आखिर पीएम ने ऐसा क्या कहा जो विपक्ष उनके बयान पर रिएक्ट कर रहा है..

पीएम मोदी का india गठबन्धन पर निशाना

मणिपुर में हुई दरिंदगी पर देश में राजनीतिक सियासत गरमा गई है.संसद तक यह मामला गूंज रहा है.विपक्ष india इस गम्भीर प्रकरण पर पीएम मोदी से संसद के अंदर आकर बयान देने की बात पर अड़ा हुआ है. मंगलवार को पीएम मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में विपक्ष के गठबंधन india पर निशाना साधा.जिसपर उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से हताश है.वह लगता है बात नहीं करना चाहता और विपक्ष ने आगे भी मन बना लिया है विपक्ष में ही रहने का. केवल india नाम लगा लेने से ही नहीं हो जाता.ऐसे तो ईस्ट इंडिया कम्पनी के नाम में इंडिया है.इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम मे भी इंडिया है.

पीएम मोदी के बयान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने किया पलटवार

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

अब पीएम के इस बयान पर सियासत गर्माना शुरू हो गई.कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पलटवार करते हुए कहा कि मणिपुर में हाहाकार मचा हुआ है.हम मणिपुर की बात कर रहे हैं ,ये ईस्ट इंडिया कम्पनी की बात कर रहे हैं.ये इंडिया मीन्स ईस्ट इंडिया बोल रहे हैं. सदन में आकर 267 रूल पर क्यों चर्चा नहीं कर रहे हैं.इससे पहले भी सदनों में 267 पर चर्चा हो चुकी है.यह कोई पहली बार तो है नहीं.वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि आप हमें चाहे जो कुछ कहें, लेकिन हम India हैं.

विपक्ष ने बयान पर घेरना किया शुरू

उधर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि आप कांग्रेस के विरोध में इतना अंधे हो गए कि india से ही नफरत करने लगे.आप गुस्से में आकर इंडिया को भी नहीं छोड़ा. आप सांसद संजय सिंह ने पीएम के बयान पर कहा कि दरअसल ओसामा बिन लादेन और हाफिज सईद से बीजेपी के रिश्ते है.इसलिए वे इन्हें याद कर रहे हैं.फिलहाल विपक्ष ने सवाल किया है कि सदन के अन्दर आने के बजाए उन्होंने बाहर से क्यों बयान दिया है.हालांकि सरकार की ओर से कहा गया है कि गृह मंत्री चर्चा पर जवाब देंगे.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us