Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

नई दिल्ली:मोदी सरकार के अंतिम बजट में हुईं लोकलुभावन घोषणाएं..मध्यमवर्ग को बड़ा तोहफ़ा..!

नई दिल्ली:मोदी सरकार के अंतिम बजट में हुईं लोकलुभावन घोषणाएं..मध्यमवर्ग को बड़ा तोहफ़ा..!
प्रतीकात्मक फोटो

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले मौजूदा केंद्र सरकार के आख़री आम बजट में किसानों,मध्यमवर्ग,श्रमिकों के लिए ढ़ेर सारी योजनाओं की घोषणा की गई.. पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

बजट2019: केंद्र की मौजूदा मोदी सरकार ने लोकसभा चुनावों के पहले पेश हुए अंतिम बजट में सबके के लिए कुछ न कुछ तोहफा दिया है।सबसे बड़ा तोहफ़ा सैलरीड क्लास को मिला है।वित्त मंत्री अरुण जेटली की अनुपस्थिति में कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार को लोकसभा में आम बजट को पढ़ना शुरू किया।गोयल ने टैक्स फ्री इनकम की सीमा को बढ़ाकर दुगुना कर दिया।गौरतलब हो कि अभी तक 2.5 लाख तक ही इनकम को टैक्स के दायरे से बाहर रखा जाता था जो कि अब बढ़कर 5 लाख तक हो गई है।इस घोषणा का लाभ लगभग 3 करोड़ मध्यवर्गीय कर दाताओं को मिलेगा।

बजट में सरकार की ओर से की गई कुछ बड़ी घोषणाएं इसप्रकार हैं...

1.ग्रैच्युइटी पेमेंट की सीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दी गई है।
2. ग्रैच्युइटी में कंट्रिब्यूशन की सीमा 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 21 हजार रुपये कर दी गई।
3. सर्विस के दौरान किसी श्रमिक की मृत्यु होने पर EPFO से मिलने वाली सहायता राशि 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 6 लाख रुपये कर दी गई।
4. अब 25 हजार की कमाई वालों को ESI का कवर मिलेगा।
5. अब कर्मचारियों के एनपीएस में सरकार अपनी तरफ से 14 प्रतिशत का योगदान करेगी।
6. घरेलू कामगारों के लिए पेंशन योजना।
7. न्यू पेंशन स्कीम में सरकार की भागीदारी बढ़ाई।
8. प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ मिलेगा।
9. इसी साल से स्कीम लॉन्च की गई है।
10. अभी इस योजना के लिए 500 करोड़ रुपये दिए गए हैं। आगे जरूरत पड़ने पर और फंड मुहैया कराए जाएंगे।
11. इस योजना के तहत 15 हजार रु. प्रति माह तक कमाने वाले करीब 10 करोड़ श्रमिकों को लाभ मिलेगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us