Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:भाजपा के सम्पर्क में सपना..मनोज तिवारी से हुई मुलाकात-फ़ोटो वायरल!

राजनीति:भाजपा के सम्पर्क में सपना..मनोज तिवारी से हुई मुलाकात-फ़ोटो वायरल!
वायरल फोटो

बीते तीन चार दिनों से भारत की राजनीति में जिस शख्स की सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है वह है हरियाणा की महशूर डांसर सपना चौधरी.. वह एक बार फिर चर्चा में हैं।पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

नई दिल्ली:  अपने डांस के हुनर से लोगों के दिलों में राज करनी वाली सपना चौधरी सियासी गलियारों में भी हलचल पैदा किए हुए हैं।उनकी अब भाजपा में जाने को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं।

सपना चौधरी बीते तीन दिनों से मीडिया की सुर्खियों में छायी हुई हैं।बीते शनिवार को दिल्ली स्थिति उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के आवास में सपना चौधरी ने बाकायदा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्यता ली।और मीडिया में ये अटकलें लगाई गई कि सपना चौधरी मथुरा से हेमामालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं।पर उसके अगले ही दिन रविवार को सपना चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस में शामिल होने की बात को अफवाह बताया और बताया कि मीडिया में वायरल फ़ोटो पुरानी हैं।पर दूसरी ओर सपना के सदस्यता का फॉर्म सोसल मीडिया में वायरल हो गया जिसमें यह पता चला कि सपना झूठ बोल रही हैं।और उन्हें टिकट न मिलने के चलते कांग्रेस को अलविदा कह दिया है।

वायरल हुए सदस्यता फॉर्म में अनुसार सपना चौधरी की उम्र 23 वर्ष है इस लिहाज से वह लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ सकती थी क्योंकि लोकसभा के उम्मीदवार के लिए कम से कम 25 वर्ष की आयु पूर्ण होनी चाहिए। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आई कि जब सपना को यह पता चला कि वह लोकसभा का उम्मीदवार बनने के लिए जरूरी योग्यता नहीं रखती हैं तो उन्होंने अपनी बहन के लिए मथुरा से टिकट की मांग की थी जिस पर कांग्रेस ने उन्हे साफ़ तौर पर मना कर दिया और वह उसी नाराजगी के चलते कांग्रेस से अलग हो गईं।

सोमवार सुबह सपना चौधरी की दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष व भोजपुरी सुपर स्टार मनोज तिवारी के साथ कुछ फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गईं जिसको लेकर ये कयास लगाए जाने लगे ही कि क्या सपना चौधरी अब भाजपा में शामिल होंगी।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वायरल हुई फ़ोटो के बाद मनोज तिवारी ने कहा, ' मैं सपना के संपर्क में हूं।दो-तीन दिन में कोई खबर आ सकती है।सपना ने बड़ा बड़प्पन दिखाया।उन्‍होंने कहा कि जब कहीं आना होगा तो बताऊंगी।थोड़ा परेशान भी थीं इस बात को लेकर कि कांग्रेस जॉइन की नहीं और पुरानी खबरों को लेकर मीडिया में चल गया। कल उनसे कर्टसी मुलाकात थी। साथ में खाना भी खाया।बाकी आगे जो भी होगा आपको बताएंगे।बीजेपी हमेशा अच्छी खबर के लिए ही काम करती है'।

हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक सपना चौधरी की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।इस लिए यह भी हो सकता है कि मनोज तिवारी के साथ सपना चौधरी की वायरल हुई तस्वीरे पुरानी हो।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

Follow Us