Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Yuna-Rajkaran Love Story : रूस की यूना से Banda के राजकरण से हुई दोस्ती ! वृंदावन में कर रहे गौ सेवा, ऐसी है दोनों की लवस्टोरी

Yuna-Rajkaran Love Story : रूस की यूना से Banda के राजकरण से हुई दोस्ती ! वृंदावन में कर रहे गौ सेवा, ऐसी है दोनों की लवस्टोरी
रूस की यूना और वृंदावन के राजकरण की लवस्टोरी

मथुरा के वृंदावन में विदेशी पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है. कुछ विदेशी तो श्रीकृष्ण की भक्ति में यही लीन हो गए और सालों से यही भक्ति भाव और सेवा भाव से जुड़े हुए हैं.रूसी युवती श्री कृष्ण की भक्ति में लीन होने के लिए वृंदावन आई.यहां उसकी मुलाकात गौ सेवा करने वाले एक युवक से हो गयी. धीरे-धीरे दोस्ती प्रेम में तब्दील हो गई और फिर दोनों ने शादी कर ली और अब साथ-साथ गोवंश की सेवा करते हैं.


हाईलाइट्स

  • रूसी युवती और वृंदावन में रहने वाले युवक की लवस्टोरी
  • वृंदावन आयी थी रूसी युवती यूना, गोवंश सेवा करने वाले युवक से हुआ प्रेम
  • दोनों ने कर ली दिल्ली में शादी,अब दोनों खुशी खुशी रह रहे साथ और कर रहे गौसेवा

Love story of Yuna and rajkaran : प्यार की कोई ना तो सीमा होती है,ना ही उम्र होती है. कहते हैं प्यार जब होता है, तो कहीं भी किसी भी मोड़ पर एक नजर में ही हो जाता है. मथुरा वृंदावन से एक ऐसी लवस्टोरी सामने आयी है. एक रूसी महिला ने भारतीय युवक को अपना दिल दे दिया और दोनों ने शादी भी कर ली और अब दोनों आराम से जीवन यापन भी कर रहे हैं.

यूना और राजकरण की लवस्टोरी बनी चर्चा का विषय

मथुरा वृंदावन से एक प्रेम कहानी सामने आई है. मथुरा में अक्सर विदेशी पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है.आपने देखा होगा कि कुछ विदेशी भी यहां भक्ति भाव में इतना लीन हो जाते हैं कि वह मथुरा वृंदावन से वापस ही नहीं जाते और यही सेवा भाव में जुड़ जाते हैं. कुछ इसी तरह से एक रूसी युवती यूना वृंदावन पहुंची.वह भी श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होने लगी. तभी उसकी नजर गोवंश सेवा करने वाले एक युवक पर पड़ी.गोवंश की सेवा करने वाले युवक से वह काफी प्रभावित थी और वह उससे बात भी करना चाहती थी.

बांदा का रहने वाला है राजकरण 20 वर्षों से कर रहा गौ सेवा

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

आखिर वह दिन आ ही गया,दरअसल यूना एक किराए के मकान पर रहती थी. जहां पर उसे खाली करने के लिए मकान मालिक ने कह दिया था. उसके घर से कुछ दूरी पर ही गोवंश की सेवा करने वाला राजकरण भी रहता था.राजकरण बांदा का रहने वाला है. वह यहां पर काम के सिलसिले से आया था. पिछले 20 वर्षों से यहां रहकर गौ सेवा कर रहा है.और अपना जीविकोपार्जन करता है.जब उसकी यूना से पहली बार मुलाकात हुई थी, तो वह अपना दिल पहली मुलाकात में ही दे बैठा था.हालांकि वह अंग्रेजी नहीं जानता था इशारों में समझता था और यूना को बताता था. उसने यूना को रहने के लिए एक जगह भी दिलाई.

Read More: Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन

दोनों ने कर ली शादी अब दोनों कर रहे गौ सेवा

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

पहले प्रपोज राजकरण ने ही किया ,तो यूना ने पहले मना किया,फिर यूना उसकी सादगी को देख काफी उससे प्रभावित हुई. दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई. फिर दोनों ने दिल्ली में शादी भी कर ली. आज यूना और राजकरण दोनों ही साथ-साथ गौ सेवा करते हैं और अपनी जीविकोपार्जन के लिए इस्कॉन मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं को चंदन लगाते हैं.सामग्री भी सेल करते है.जिससे उनका खर्चा भी चल जाता है फिलहाल इन दोनों की लव स्टोरी की चर्चा हर जगह है.

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us