Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

World Photography Day 2021 :फतेहपुर के उस युवा फोटोग्राफर की कहानी जिसके कैमरे से निकली हर एक फ़ोटो कुछ कहती है

World Photography Day 2021 :फतेहपुर के उस युवा फोटोग्राफर की कहानी जिसके कैमरे से निकली हर एक फ़ोटो कुछ कहती है
फ़ोटो पत्रकार नीरज पटेल फ़ाइल फ़ोटो

19 अगस्त को पूरे विश्व में 'वर्ल्ड फ़ोटोग्राफी डे' मनाया जाता है। इस अवसर पर हम आपको यूपी के फतेहपुर में रहने वाले एक ऐसे युवा फोटो जर्नलिस्ट की कहानी बताने जा रहें हैं जिसके कैमरे से निकली हर एक फ़ोटो मानो बोल उठने के लिए बेताब हो. World Photography Day 2021 World Photography Day photo Journalist Neeraj Patel Fatehpur

World Photography Day 2021 Fatehpur UP News :कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं जो हमेसा के लिए आपके दिलों दिमाग पर ऐसी छाप छोड़ जाती है जिन्हें आप जीवन भर भूल नहीं सकते हैं।वर्तमान समय में फोटोग्राफी काफ़ी लोकप्रिय हो गई है।इस समय फ़ोटो खींचने का शौक़ बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को है। इसके साथ ही वर्तमान समय में फोटोग्राफी युवाओं के लिए करियर बनाने का भी सुनहरा मौका है।World Photography Day 2021

फ़ोटो जर्नलिस्ट औऱ फोटोग्राफर बनकर अच्छे खासे पैसे कमाए जा सकते हैं। इन दिनों काफ़ी युवा फ़ोटो जर्नलिस्ट उभर कर सामने आ रहे हैं जिनके कैमरे से निकली तस्वीरों की पूरे देश में चर्चा होती है। ऐसे ही एक उभरते हुए फ़ोटो जर्नलिस्ट यूपी के फतेहपुर ज़िले के रहने वाले नीरज पटेल हैं। World Photography Day

नीरज पटेल मूल रूप से फतेहपुर (Fatehpur UP News ) के बहुआ विकास खण्ड के रसूलपुर लदिगवां गाँव के रहने वाले हैं।इनके पिता विजय प्रताप सिंह एक मध्यवर्गीय किसान हैं। नीरज की शुरुआती शिक्षा फतेहपुर में ही हुई है। Photo journalist neeraj patel biography in hindi

नीरज बताते हैं कि उन्हें फ़ोटो का शौक़ बचपन से ही था लेकिन उस दौर में गाँव देहात औऱ छोटे  शहरों में फोटोग्राफी के विषय में ज़्यादा लोग जानते नहीं थे।इंटरमीडिएट पास करने के बाद कई बार फोटोग्राफी का कोर्स करने का विचार मन में आया लेकिन घर की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी कि वह इसके लिए तैयार हो पाते। किसी तरह पैसे जोड़कर एक कैमरा ख़रीदा औऱ फ़िर फ़ोटो खींचने लगा। इसी बीच लखनऊ जाकर सीनियर फोटो जॉर्नलिस्ट रंगनाथ तिवारी औऱ प्रयागराज में मुकेश कनौजिया का सानिध्य प्राप्त किया औऱ फोटोग्राफी की बारीकियां सीखी।Fatehpur Photo journalist Neeraj Patel

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

नीरज पटेल साल 2009 से फतेहपुर, कन्नौज, लखनऊ, कानपुर, हमीरपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बतौर फ़ोटो जर्नलिस्ट प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों के साथ जुड़कर काम कर रहें हैं। नीरज के कैमरे से खींची गई कई फ़ोटो इन समाचार पत्रों में छपकर पूरे देश में चर्चित हुई हैं। Photography Day Photo journalist Niraj patel Biography In Hindi

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

क्यो मनाया जाता है World Photography Day..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

'वर्ल्ड फोटोग्राफी डे' (World Photography Day ) मनाने की शुरुआत कैसे हुई थी इसके बारे में कहा जाता है कि  9 जनवरी, 1839 को इसकी शुरुआत फ्रांस से उस समय हुई जब डॉगोरोटाइप प्रक्रिया की घोषणा की गई थी, जिसे दुनिया की पहली फोटोग्राफी प्रक्रिया माना जाता है। इस प्रक्रिया को फ्रांस के जोसेफ नाइसफोर और लुइस डॉगेर ने शुरू किया था और 19 अगस्त, 1839 को फ्रांस की सरकार ने इस आविष्कार की घोषणा की थी और इसका पेटेंट हासिल कर लिया था। तभी से इसी दिन की याद में 'वर्ल्ड फोटोग्राफी डे' मनाया जाता है। World Photography Day 2021

नीरज पटेल द्वारा खींची गई कुछ फोटो..

फ़ोटो-नीरज पटेल
समाचार पत्र में प्रकाशित फ़ोटो-नीरज पटेल
समाचार पत्र में प्रकाशित फ़ोटो-नीरज पटेल
फ़ोटो-नीरज पटेल
Tags:

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us