Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:राहुल का संदेश ले.. जनपद पहुंची कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव।

फतेहपुर:राहुल का संदेश ले.. जनपद पहुंची कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव।
कांग्रेस कार्यालय में अनुपमा रावत

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महिला प्रकोष्ठ की महासचिव ने जनपद पहुंच महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित कर आगामी चुनाव में बढ़ चढ़कर भाग लेने की बात कही...पढें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: चुनावी सरगर्मी तारीखों की घोषणा के बाद बढ़ी हुई है।सभी पार्टीयों के आलाकमान द्वारा जिले जिले नेताओ को भेजकर स्थानीय कार्यकर्ताओं की धार को तेज करने का काम किया जा रहा है।

मंगलवार को ज़िले में पहुंची कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने डीएम चौराहा स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओ के साथ एक मीटिंग की जिसमें उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महिलाओं को बढ़ चढ़कर कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।अनुपमा ने कहा कि हम लोग अपने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का संदेश लेकर आईं हैं की नफरतों की राजनीति करने वाली भाजपा को इस बार सत्ता से वापस इतना दूर फेंकना है कि आगे आने वाले समय मे ऐसे लोग देश की सत्ता में काबिज़ न हो सकें।

राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोड़ कर किया गया पेश...

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने राहुल गांधी द्वारा आतंकी मसूद अजहर को 'जी' कहने वाले बयान पर कहा कि उनके भाषण को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि आप इस पूरे भाषण को सुनेंगे तो पता चल जाएगा कि उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए ये बात बोली थी।

रावत ने कहा कि हमारी पार्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष हमेसा आतंकवाद व आतंकियों के खिलाफ कड़ा रुख रखते हैं।जी कहने वाली पूरी तरह से तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत की गई है।एक सवाल के जवाब में अनुपमा ने कहा कि कांग्रेस पूरे जोश व उत्साह के साथ चुनाव मैदान में है और इस वक़्त पूरे देश मे भाजपा व मोदी सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा दिख रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ इस बार का चुनाव जीत रही है और देश के अगले पीएम राहुल गांधी होंगे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी मार्केट स्थित मोटे महादेवन मंदिर गली के पीछे शुक्रवार...
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

Follow Us