UP Panchayat Chunav 2021: नामांकन करने पहुंची 81 साल की बुजुर्ग महिला कहा भ्रष्टाचार के चलते नहीं हो सका गांव का विकास।
On
यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव(UP Panchayat Chunav 2021)वाले पंचायत को लोग काफ़ी सज़ग दिख रहे हैं। ऐसे में कानपुर में नामांकन पत्र दाखिल करने 81 साल की बुजुर्ग महिला भी पहुँची। पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...
UP Panchayat Chunav 2021:यूपी में होने वाले पंचायत में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।चुनाव में उम्मीदवारों के बढ़ते हौसले के सामने कोरोना(Corona Virus)का ख़तरा भी लोगों की उम्मीदों को तोड़ने में नाकाम दिख रहा है। ऐसे में जब चुनावी दंगल में भाग लेने 81 साल की बुजुर्ग महिला जब अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुँची तो सभी लोग दंग रह गए।
मामला कानपुर के चौबेपुर पंचायत का है जहां 81 साल की बुजुर्ग रानिदेवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। उनके इस हौसले को देख कर सभी उम्मीदवार दंग रह गए और वो लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गईं।बताया जा रहा है कि सालों से भ्रष्टाचार के चलते गांव का विकास नहीं हो सका जिसको ध्यान में रखते हुए रानिदेवी ने ये फैसला किया।

Tags:
Related Posts
Latest News
02 Oct 2026 15:42:24
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
