Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर में बेखौफ़ हैं चोर ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी

Fatehpur UP News: फतेहपुर में बेखौफ़ हैं चोर ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी
Fatehpur news: दुकान के बाहर जमा भीड़

यूपी के फतेहपुर में इन दिनों चोर बेखौफ़ हैं आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से आम जनमानस में भय औऱ पुलिस के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है. Fatehpur up news jahanabad jewellery shop theft

Fatehpur UP News: फतेहपुर में इन दिनों चोर बेख़ौफ़ हो गए हैं।एक के बाद एक हो रही ताबड़तोड़ चोरियों से जनता में भय का माहौल व्याप्त हो गया है औऱ पुलिस के प्रति लोगों का रोष बढ़ता जा रहा है।पुलिस चोरियों के खुलासे में फ़ेल साबित हो रही है।ताज़ा मामला जहानाबाद थाना क्षेत्र का है।Fatehpur latest news

जानकारी के अनुसार जहानाबाद क़स्बे के लालूगंज बाजार में मनोज कुमार की मुरली ज्वेलर्स के नाम से दुकान है।मंगलवार शाम को मनोज दुकान बंद करके घर चले गए थे। बुधवार सुबह मनोज के पुत्र अनिकेत ने जब दुकान खोली तो अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। दुकान की दीवार में सेंधमारी हुई थी।सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुँची। दुकान मालिक मनोज कुमार ने बताया कि चोरों ने दुकान में रखी हुई 20 किलोग्राम चाँदी, 25 ग्राम के सोने के आभूषण व क़रीब 15 हजार की नगदी औऱ कुछ अन्य सामान कुल मिलाकर क़रीब 25 लाख की क़ीमत का सामान चोरों ने पार कर दिया है।Fatehpur jahanabad news

घटनास्थल का मुआयना करने अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह  पहुँचें उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुँच साक्ष्य संकलित किए हैं सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर भी जांच की जा रही है जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us