Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ गैंग रेप का मुकदमा विपक्षी योगी सरकार पर हमलावर

Fatehpur UP News: आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ गैंग रेप का मुकदमा विपक्षी योगी सरकार पर हमलावर

फतेहपुर के बीजेपी विधायक के आवास पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाले मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध गैंगरेप की धराओं में मुकदमा तरमीम करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.. Fatehpur BJP MLA Vikas Gupta

Fatehpur UP News:फतेहपुर में भाजपा विधायक आवास पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद हड़कम्प मचा हुआ है।पुलिस ने आनन फानन में गाजीपुर थाने में दर्ज अपहरण के मुकदमे को गैंगरेप में तरमीम कर लिया है।तीसरे आरोपी शुभम गुप्ता का नाम भी पुलिस ने एफआईआर में शामिल कर लिया है।तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। Fatehpur Bjp mla vikas Gupta 

इस मामले की गूंज फतेहपुर से लेकर लखनऊ तक सुनाई पड़ रही है।कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी की तरफ़ से बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला गया है।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि

"फतेहपुर की घटना ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश को "शर्मशार" किया है । नाबालिक बच्ची के साथ बलात्कार की घटना वह भी "भारतीय जनता पार्टी के विधायक" के आवास पर घटित होती है । योगी जी आप तो "बेटी बचाओ" की बात करते हैं । हाथरस की घटना में आप तो "बलात्कारियों के साथ खड़े" हो जाते हैं । हाथरस के बलात्कारियों को "भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी बताने में जुट जाती" है, तो BJP क्या परिभाषित करना चाहती है, "क्या जो बलात्कारी हैं वही राष्ट्रभक्त" हैं ? फतेहपुर की घटना में जिस तरह से "सरकार और पुलिस" आरोपियों को बचा रही है यही चेहरा वास्तविक है आपका , और इसी व्यवस्था को "रावण राज" भी कहते हैं।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को एक वीडियो वायरल होने से उस वक़्त कम्प मच गया था जब एसपी के पास शिकायत लेकर पहुँचे एक पिता ने वीडियो में कहा है कि उसकी नाबालिग बेटी को बंधक बनाकर शाह अयाह विधायक विकास उर्फ बबलू गुप्ता के आवास पर तीन लड़को ने दुष्कर्म किया। हालांकि इन आरोपों को विधायक ने उन्हें बदनाम करने की साज़िश बताई औऱ पूरे मामले की जांच की बात कही।

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

मामला फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह चौकी क्षेत्र के एक गाँव का है।पीड़िता के पिता के मुताबिक दस जून की सुबह उसकी बारह वर्षीय बेटी शौच क्रिया के लिए बाहर गई हुई थी।वहीं से उसे राहुल, शुभम गुप्ता और एक लड़का (नाबालिग) बाइक में बिठाकर जबरन लिवा ले गए थे 11 जून को चौकी में तहरीर दी।लेकिन पुलिस पूरे मामले में टाल मटोल करती रही है।गुरुवार को पीड़िता के पिता ने एसपी को शिकायती पत्र दिया था

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Tags:

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us