Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: कोरोना से शिक्षामित्र की मौत.एक हप्ते पहले हुआ था माँ का निधन।

Fatehpur UP News: कोरोना से शिक्षामित्र की मौत.एक हप्ते पहले हुआ था माँ का निधन।
शिक्षामित्र कनीज़ फातमा फ़ाइल फोटो

फतेहपुर (Fatehpur UP News)में बढ़ते कोरोना के मामलों ने लोगों के परिवारों को बिखेर कर रख दिया है।जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें कोरोना की वजह से एक महिला शिक्षामित्र (Shikshamitra News Today)की मौत हो गई जबकि एक हप्ते पहले इसी की वज़ह से उसकी माँ का निधन हुआ था वहीं उसके पिता भी कोरोनो पॉजिटिव रहें हैं(Fatehpur UP News Shikshamitra kaniz Fatama Died Deu to Corona Virus)

Fatehpur UP News: फतेहपुर में बढ़ते कोरोना की वजह से लोगों का जीना दूभर हो रहा है।नया वैरिएंट इतने तेज़ी से फैल रहा है कि लोगों की जान ले ले रहा है।ऐसा ही मामला जिले के तेलियानी ब्लॉक के सनगांव (Sanganv) का है जहाँ कोरोनो के कहर से पूरा परिवार बिखर गया है। शुक्रवार को ईद (Eid 2021)के दिन महिला शिक्षामित्र (Shikshamitra News)की मौत हो गई जबकि एक हप्ते पहले उसकी माँ का निधन भी कोरोना की वज़ह से हुआ था और उसके पिता भी कोरोना से प्रभावित थे लेकिन अब ठीक हैं।(Fatehpur UP News Kaniz Fatama Died Due To Corona Virus)

आदर्श समायोजित शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुऐ बताया कि सनगांव की रहने वाली कनीज़ फातमा (Kaniz Fatama) उसी गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थी 2009 में वो शिक्षामित्र बनी थीं करीब 15 दिन पहले माँ बेटी को एक साथ कोरोना हुआ था जिसके बाद दोनों को शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन तबियत ज्यादा खराब होने पर कनीज़ की माँ नजमा को थरियांव स्थित कोविड सेंटर में एडमिट करना पड़ा लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई वहीं कनीज़ फातमा की बिगड़ी तबियत के कारण उन्हें कानपुर में भर्ती किया गया।

लेकिन ईद के दिन कानपुर में उनका निधन हो गया। विजय सिंह गौर बताते हैं कि शिक्षा मित्र कनीज़ फातमा(28)की अभी शादी भी नहीं हुई थी।उनका भाई मोहम्मद रजा उर्फ बाबू कुवैत में नौकरी करता है। उन्होंने बताया कि उनके पिता अब्दुल हफीज़ भी कोरोना से संक्रमित थे लेकिन अब ठीक हैं।विजय सिंह ने कहा पहले सरकार की मार भी फिर कोरोना के कहर से उसका पूरा परिवार छिन्नभिन्न हो गया है।इस दुःख की घड़ी में पूरा शिक्षामित्र परिवार अपने साथी के परिवार के साथ है।(Fatehpur UP News Kaniz Fatama Died Due To Corona Virus)

Tags:

Latest News

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
उत्तर प्रदेश में 1 से 6 सितंबर तक मौसम बिगड़ने की संभावना को देखते हुए योगी सरकार ने प्रशासन को...
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

Follow Us