Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर में देर रात पुलिस औऱ गौतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ गोली लगने से एक घायल

Fatehpur UP News: फतेहपुर में देर रात पुलिस औऱ गौतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ गोली लगने से एक घायल
Fatehpur Encounter: घटनास्थल की फ़ोटो

यूपी के फतेहपुर ज़िले में सोमवार देर रात पुलिस औऱ गौतस्करों (गौकशी करने वाले ) के बीच जंगल में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक गौकश घायल हो गया है, कुल तीन तस्कर गिरफ्तार हुए हैं. Fatehpur Up news Fatehpur police Encounter News

Fatehpur Police Encounter News: सोमवार देर पुलिस औऱ गौतस्करों के बीच हुए मुठभेड़ में एक तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल सहित कुल तीन तस्कर मुठभेड़ के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। गोली लगने से घायल हुए तस्कर जावेद के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्जन भर से ज्यादा मुकदमें लूट, चोरी, गौकशी आदि के दर्ज हैं।पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी। Fatehpur Latest News In Hindi

मुठभेड़ के बाद पुलिस द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार धाता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कचरौल कल्याणपुर के जंगल में बदमाशों के द्वारा गोकशी की घटना का प्रयास किया जा रहा था।मौके पर धाता की पुलिस एवं SOG टीम के द्वारा संयुक्त रूप में दबिश दी गई। दो बदमाश जंगल की तरफ जंगलों में भाग गए ,जिन्हें कांबिंग के दौरान पकड़ा गया।Fatehpur Encounter News

एक बदमाश जिसका नाम जावेद है जो खागा के पच्चीसा गांव का रहने वाला है ,जिसके ऊपर दर्जनों मुकदमा लूट, चोरी, गोकशी के विभिन्न थानों में एवं सैनी कौशांबी में पंजीकृत हैं जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया है, जिसे उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। जंगल में घटनास्थल से तीन गाय बधी हुई बरामद हुई हैं ।साथ ही साथ दो तमंचा एक बाइक ,गड़ासा एवं रस्सी बरामद हुई है।पुलिस के द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।Encounter in Fatehpur

मुठभेड़ की सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक आरके सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, सीओ खागा भी पहुँचें। एसपी ने बताया कि पुलिस को बड़ी कामयाबी हाँथ लगी है। मुठभेड़ में घायल हुआ खागा के पच्चीसा गांव निवासी जावेद बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

इसके ऊपर दर्जनो मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही पुलिस ने कांबिग के दौरान इसके साथी शमीम औऱ सोनू को भी गिरफ्तार किया है। एसपी में ऑपरेशन करने वाली टीम को पांच हज़ार के नगद पुरुस्कार की घोषणा को है। साथ ही उन्होंने कहा कि ज़िले में गौकशी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलता रहेगा।

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us