Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News:पाँच महीने से नहीं मिला वेतन.क्या सरकार बन्द करने जा रही है ये विभाग!

Fatehpur UP News:पाँच महीने से नहीं मिला वेतन.क्या सरकार बन्द करने जा रही है ये विभाग!
Fatehpur Jal Nigam News

यूपी के जल निगम के कर्मचारी वेतन के लिए तरस हैं, पिछले पाँच महीनों से वेतन न मिलने से उनके सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है. गुरुवार को एक बार फ़िर उन्होंने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा. Fatehpur News Jal Nigam News

Fatehpur News:लगातार कई दिनों से जल निगम कार्यालय में सांकेतिक धरना दे रहे कर्मचारियों ने गुरुवार को पूरे प्रदेश में जिला स्तर में सड़कों पर उतर धरना प्रदर्शन किया औऱ पांच महीने से वेतन न मिलने व अन्य लंबित समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति के बैनर तले इकट्ठा हुए कर्मियों ने गुरुवार को जल निगम कार्यालय से इकठ्ठा होकर कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए रैली निकाली औऱ फिर कलक्ट्रेट में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। Fatehpur News Fatehpur Latest News Fatehpur Jal Nigam News

प्रदर्शन कर रहे जल निगम विभाग के इंजीनियर शिवगोविंद गुप्ता ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि मार्च महीने से हम लोगों को वेतन नहीं मिला है औऱ न ही सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों को पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। शासन ने हम लोगों के स्थान पर गैर अनुभवी लोगों व अन्य संस्थाओं के माध्यम से काम लेना शुरू कर दिया है।इससे सरकार की नियति पर सवाल खड़े हो रहें हैं।इसके अलावा हम लोगों के बीच में फूट डालने का काम किया जा रहा है।जल निगम को ग्रामीण औऱ शहरी दो भागों में बांटा जा रहा है।Jal Nigam News Up Jal Nigam Protest News In Hindi

इंजीनियर सुनील कुमार वर्मा कहते हैं कि सरकार प्रशिक्षित कर्मियों से काम न कराकर अनट्रेंड लोगों से काम करा रही है।लगातार प्राइवेट संस्थाओ को जल निगम वाला काम दिया जा रहा है।दूसरी तरफ हम लोगो को पांच महीने से वेतन भी नहीं दिया गया है।ऐसे में हम लोगों को अंदेशा है कि सरकार जल निगम को ही खत्म करना चाहती है।क्योंकि हम लोगों को काम भी नहीं दिया जा रहा है, औऱ न ही वेतन दिया जा रहा है।Uttar Pradesh Jal Nigam News Fatehpur News

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us