Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:महिला कांस्टेबल को ट्रक ने कुचला, हालत गम्भीर..प्रयागराज रेफर.!

फतेहपुर:महिला कांस्टेबल को ट्रक ने कुचला, हालत गम्भीर..प्रयागराज रेफर.!
फतेहपुर:सड़क हादसे में महिला सिपाही घायल।

फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत हुए सड़क हादसे में जनपद में तैनात एक महिला कांस्टेबल बुरी तरह घायल हो गई है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:एक रेप विक्टिम का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल आई अशोथर थाने में तैनात महिला कांस्टेबल वापस लौटते समय थरियांव थाना क्षेत्र के NH2 पर अम्बापुर के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई।महिला सिपाही को आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर आया गया जहां से डॉक्टरों ने हालत को गम्भीर देखते हुए प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया है।fatehpur lady constable road accident

ये भी पढ़ें-Crime in up:14 साल की गर्भवती बेटी का पिता और भाई ने सिर काट शव नाले में फेंका.!

जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद के वद्दोपुर गांव निवासी श्रद्धा गुप्ता(25) पुत्री अवधराज वर्ष 2018 में पुलिस में भर्ती हुई थी।महिला आरक्षी श्रद्धा गुप्ता जनपद के असोथर थाने में तैनात है।

बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह महिला आरक्षी श्रद्धा गुप्ता एक रेप पीड़िता का मेडिकल कराने जिला अस्पताल आई थी।मेडिकल कराने के बाद महिला कांस्टेबल श्रद्धा गुप्ता पीड़िता संग पीड़िता के भाई के साथ बाइक से वापस असोथर थाने जा रही थी।fatehpur road accident news

बाइक जब थरियांव थाना क्षेत्र के आंबापुर पहुँची तो पीछे से आ रहे एक विक्रम ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक अनियंत्रित होकर हाइवे में गिर गई तभी पीछे से आ रहा तेज रफ़्तार ट्रक महिला आरक्षी श्रद्धा गुप्ता को कुचलता हुआ आगे निकल गया।

ट्रक की चपेट में आने से महिला सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गई आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर किया है।महिला आरक्षी के दोनों पैरों के ऊपर से ट्रक निकला है।जिसके चलते आरक्षी की हालत बेहद गम्भीर है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us