Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:अपरहणकर्ताओं की साज़िश में फंस गई थी नाबालिग.पुलिस ने दिखाई तेज़ी.बाराबंकी से बरामद.सामने आया इंस्टाग्राम कनेक्शन..!

फतेहपुर:अपरहणकर्ताओं की साज़िश में फंस गई थी नाबालिग.पुलिस ने दिखाई तेज़ी.बाराबंकी से बरामद.सामने आया इंस्टाग्राम कनेक्शन..!
फतेहपुर:आभूषण सहित सकुशल बरामद की गई नाबालिग।

घर से लाखों के आभूषण लेकर ग़ायब हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने तेज़ी दिखाते हुए मात्र 12 घण्टों के अंदर सकुशल बरामद कर लिया.पढें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:पुलिस की सक्रियता के चलते एक बड़ी वारदात घटित होते होते बच गई।मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का है।दरअसल बिंदकी कोतवाली के जोनिहा कस्बा से बीते तीन अगस्त को भोर पहर एक नाबालिग लड़की अपने घर से जेवरात सहित ग़ायब हो गई थी।परिजनों को सुबह जब जानकारी हुई तो हड़कम्प मच गया उन्होंने अपरहण की आशंका व्यक्त करते हुए सम्बंधित जोनिहा चौकी में इसकी सूचना दी।

ये भी पढ़ें-कोरोना:फतेहपुर में 35 नए पाज़िटिव..अब तक 12 की मौत..!

पुलिस तेज़ी के साथ घटना की पड़ताल में जुट गई, जानकारी हुई कि नाबालिग लड़की की सोशल मीडिया के इंस्ट्राग्राम पर आफ़ताब नाम के लड़के से दोस्ती हो गई थी और वह उसी के बहकावे में आकर जेवरात व नगदी लेकर एक लापता हुई थी।इस केस में सर्विलांस सेल,बिंदकी कोतवाल और उनकी टीम जिसमें प्रमुख रूप से जोनिहा चौकी इंचार्ज राजेंद्र कुमार त्रिपाठी थे वह लगाए गए।

ये भी पढ़ें-UP:फतेहपुर में दर्दनाक हादसा..दीवार गिरने से मामा और भांजी की मौत..बहन का रो रोकर बुरा हाल..!

बिंदकी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी।जोनिहा चौकी प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी चार पुलिस कर्मियों के साथ लड़की की खोज में निकले।मुखबिर और सर्विलांस सेल की मदद से लड़की को बाराबंकी जिले के टोल नाका हैदरगढ़ बस स्टाप में बस के अंदर से किशोरी को मय जेवरात व नगदी के साथ सकुशल बरामद कर लिया।

ये भी पढ़ें-UP:कोरोना से यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री की मौत..योगी का अयोध्या का दौरा रद्द..!

वापस लौटी टीम ने किशोरी को परिजनों के हवाले किया तो उनके खुशी के आंसू छलक पड़े। परिजनों सहित अन्य लोगों ने इंस्पेक्टर सहित जोनिहा चौकी इंचार्ज राजेंद्र त्रिपाठी की खूब सराहना की।बताया जा रहा कि लड़की अपने साथ क़रीब चार लाख के सोने चांदी के आभूषण व नगदी लेकर गायब हुई थी।पुलिस फ़िलहाल आरोपी इंस्टाग्राम के दोस्त महताब को ढूढ़ने में लगी हुई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us