Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फ़तेहपुर में कई विवादों के बाद सम्पन्न हुआ मतदान.इतना रहा वोटिंग प्रतिशत।

Fatehpur News: फ़तेहपुर में कई विवादों के बाद सम्पन्न हुआ मतदान.इतना रहा वोटिंग प्रतिशत।
फ़तेहपुर के पोलिंग बूथ का निरीक्षण करतीं डीएम अपूर्वा दुबे

फ़तेहपुर में पंचायत चुनाव कई विवादों के बाद देर शाम तक चलता रहा।कुछ पोलिंग बूथ में मारपीट और झगड़ों के बाद इतने प्रतिशस मतदान रहा।पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट(Fatehpur Panchayat Chunav News)

Fatehpur Panchayat Chunav News: फ़तेहपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान आख़िरकार देर शाम थम गया।कई पोलिंग स्टेशनों में मारपीट और झगड़ों के बाद जिले का कुल मतदान प्रतिशत 68.02 रहा। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील  मतदान केंद्रों सहित कई मुख्य केंद्रों पर सुबह से शाम तक जिला निर्वाचन अधिकारी(प0)अपूर्वा दुबे(IAS Apurva Dubey)और पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल(IPS Satpal Antil)भ्रमण करते रहें।

शांतिपूर्ण मतदान के संकल्प के साथ शुरू हुई वोटिंग कई केंद्रों पर मारपीट और झड़प के बाद सम्पन्न हुई। किशनपुर थाना क्षेत्र के अंजना भैरवा में पुलिसकर्मी द्वारा युवक से मारपीट तो वहीं गाजीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के दो प्रत्याशी चुनाव को लेकर आपस में भीड़ गए जिसे बड़ी मुश्किल में पुलिस द्वारा शांत कराकर आगे की चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। इसी तरह कई केंद्रों में दिन भर गहमागहमी मची रही।(Fatehpur Panchayat Chunav News)

एरायां ब्लॉक के संवेदनशील गांव उमरपुर गौंती में सोमवार को मतदान प्रक्रिया कई बार बाधित की गई।बताया जा रहा है कि लगातार हो रहे व्यवधान के बीच जब इसकी सूचना जिले के प्रेक्षक को की गई तो पुलिस के पहुँचने के बाद मतदान प्रक्रिया फिर सुचारू रूप से चालू की गई लेकिन मतदान में कई बार बाधित हुआ अंततः सारे झंझावातों के बीच देर शाम तक इस केंद्र में मतदान सम्पन्न हुआ। (Fatehpur Panchayat Chunav News)

खेसहन गांव के बूथ का निरीक्षण डीएम अपूर्वा दुबे,एसपी सतपाल अंतिल

इसीतरह कई केंद्रों में छोटी मोटी घटनाओं के साथ तीसरे चरण का पंचायत चुनाव देर शाम करीब नौ बजे तक समाप्त हो सका। कोरोना की मार के बीच पूरे जनपद का वोटिंग प्रतिशत सत्तर रहा। जो कि आश्चर्य का विषय रहा।(Fatehpur Panchayat Chunav News)

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us