Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news:ज़िले में नहीं थम रहा अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला,अब यहाँ मिला

Fatehpur news:ज़िले में नहीं थम रहा अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला,अब यहाँ मिला
Fatehpur news:सांकेतिक फ़ोटो, साभार-गूगल

यूपी के फतेहपुर(fatehpur news)में पिछले कुछ दिनों के अंदर एक के बाद कई अज्ञात शव नदी, तालाब और नहरों में मिल चुके हैं सोमवार को एक और अज्ञात शव मिलने से हड़कम्प मच गया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:बीते 15 दिनों के भीतर जनपद के अलग अलग स्थानों से कई अज्ञात शव मिल चुकें हैं।जिनकी अब तक शिनाख़्त नहीं हो सकी है।कुछ शवों के डीकम्पोज होने की दशा में जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया है।Fatehpur news

लेक़िन शवो के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, ताज़ा मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का है।bindki news

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली माइनर के पास नहर में एक अज्ञात युवक का शव ग्रामीणों ने बहते हुए देखा।शव की सूचना से इलाक़े में हड़कंप मच गया।सूचना पर स्थानीय पुलिस ने पहुँचकर शव को बाहर निकलवाया।आस पास के लोगों से शिनाख़्त कराई लेक़िन शव की पहचान नहीं हो सकी। fatehpur crime news

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंका गया है।

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

मामले के बाबत क्षेत्राधिकारी बिंदकी ने बताया कि शव की शिनाख्त कराई जा रही है, अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई, पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव देखकर लग रहा है कि यह सात,आठ दिन पुराना शव है।पूरे घटनाक्रम की जांच कर आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us