Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में बुजुर्ग पति पत्नी के घर के अंदर मिले शव..हत्या की आशंका..हुई थी दो शादियां..!

UP:फतेहपुर में बुजुर्ग पति पत्नी के घर के अंदर मिले शव..हत्या की आशंका..हुई थी दो शादियां..!

यूपी के फतेहपुर में रविवार सुबह बुजुर्ग दम्पत्ति के शव घर के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है..पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी हुई है..पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:जनपद के अशोथर थाना क्षेत्र के अशोथर क़स्बे में रहने वाले बुजुर्ग दम्पत्ति रविवार सुबह अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए।दोनों के मुँह से झाग निकल रहा था।मृतक की बेटियों ने जहर देकर व गला दबाकर हत्या किए जाने का शक ज़ाहिर किया है।

ये भी पढ़ें-यूपी में लागू हुआ नए तरह का लॉकडाउन..जिसे छोटा पैक कहा जा रहा है..!

जानकारी के अनुसार क़स्बे के मुराइन डेरा मोहल्ले में रहने वाले राजेन्द्र प्रसाद मौर्य(70) और उनकी पत्नी बसदेइया(60) बीती रात खाना खाकर सो गए थे।लेक़िन रात में उन दोनों के साथ क्या हुआ फ़िलहाल कोई नहीं जानता।सुबह जब काफ़ी देर तक घर से कोई आहट नहीं आई तो मोहल्ले वालों ने जानकारी ली।पता चला कि दोनों घर के अंदर ही मृत पड़े हुए हैं।

मृतक की हुई थीं दो शादियां..

बताया जा रहा है कि मृतक राजेन्द्र की दो शादियां हुईं थीं, पहली पत्नी से एक लड़का हुआ लेक़िन पहली पत्नी की सर्प दंश से मौत हो गई थी।जिसके बाद मृतक ने दूसरी शादी बसदेइया से हुई थी।दूसरी पत्नी से चार बेटियां हैं चारों की शादी हो चुकी है।पहली पत्नी से हुआ लड़का रामदुलारे अपने पिता के घर के बगल में ही अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है।

घटना के पीछे ज़मीनी विवाद की प्रबल संभावना..

गाँव वाले बताते हैं कि मृतक के नाम पर क़रीब 12 बीघे ज़मीन है।जिसमें से अपने बेटे को उसने मात्र दो बीघे ज़मीन खेती बाड़ी करने के लिए दी हुई है।शेष ज़मीन में दो बीघे ज़मीन उसने अपनी विकलांग बेटी राधा देवी के नाम पर कर दी है।राधा की शादी पड़ोस के ही गाँव में हुई है।बुजुर्ग दम्पत्ति के साथ ही बड़ी बेटी शारदा का बेटा गुड्डो (18) रहता है।बेटियों ने पुलिस को तहरीर देते कहा कि उनके माता पिता को जहर देकर व गला दबाकर मारा गया है।

पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस ने मृतक के नाती गुड्डो व बेटे रामदुलारे व उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।पूछताछ जारी है।

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शवों को क़ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।प्रथम दृष्टया घरेलू कलह के चलते जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।पूरे प्रकरण की गहनता से जाँच कराई जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुए विवाद में अदालत ने बड़ा...
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

Follow Us