Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:अगवा कर बच्चे की हत्या के मामले में तीन को उम्रकैद की सजा.!

फतेहपुर:अगवा कर बच्चे की हत्या के मामले में तीन को उम्रकैद की सजा.!
सांकेतिक फ़ोटो।साभार-गूगल।

जिला जज ओपी त्रिपाठी ने बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में घटित हुई नौ साल के बच्चे की अगवा कर हत्या किए जाने की घटना में तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:साल 2017 में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गाँव में 9 साल के बच्चे को गाँव के ही तीन लोगों ने अगवा किया था।पाँच लाख की फ़िरौती की मांग करने के बाद बच्चे की निर्मम हत्या कर दी थी।Fatehpur news

इस मामले में तीनों आरोपियों को दोषी मानते हुए जिला जज ओपी त्रिपाठी की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।साथ ही 79 हज़ार का अर्थदंड भी लगाया है।

उल्लेखनीय है कि बिंदकी कोतवाली के जलालपुर गांव के नवाब शेख मुंबई में रहक़र काम करते थे और उनका परिवार जलालपुर में रहता था। 20 दिसंबर 2017 की दोपहर तीन बजे नवाब शेख का नौ साल का बेटा रेहान अपने घर के बाहर खेलते हुए ग़ायब हो गया था।Fatehpur bidnki kidnapping murder case

परिजनों का शक था कि रेहान का अपरहण हुआ है, उनका शक यक़ीन में तब बदल गया जब एक फ़ोन आया औऱ फोन पर पाँच लाख की फ़िरौती माँगी गई।

परिजन फ़ोन पर आई आवाज से अपहरणकर्ताओं को पहचान गए।जिसके बाद अपरहण करने वालों को पकड़ने जाने का भय हो गया और उन्होंने बीस दिसम्बर को ही शाम में रेहान की गला दबाकर हत्या कर दी।और शव को एक निर्माणधीन मकान में दफ़ना दिया।bindki crime news

इस मामले की पुलिस ने जाँच शुरू की तो गाँव के ही इसरार, सोहनलाल और अंसार तीन लोगों को पुलिस ने पकडा।पुलिस ने इन्ही तीनों की निशानदेही पर रेहान के शव को बरामद किया।पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए सजा दिलाने हेतु पुरजोर तरीक़े से कोर्ट में पैरवी की।रेहान के पिता भी दोषियों को सजा दिलाने के लिए तीन साल से कोर्ट में मजबूती के साथ पैरवी कर रहे थे।सोमवार कोर्ट ने तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई. पत्नी से...
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

Follow Us