Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:कोटा चयन में अराजकतत्वों ने किया बवाल,चले ईंट पत्थर.. पुलिस कर्मियों सहित दर्जन भर लोग घायल..मौक़े पर भारी पुलिस फ़ोर्स मौजूद!

फतेहपुर:कोटा चयन में अराजकतत्वों ने किया बवाल,चले ईंट पत्थर.. पुलिस कर्मियों सहित दर्जन भर लोग घायल..मौक़े पर भारी पुलिस फ़ोर्स मौजूद!
बवाल करते ग्रामीण फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार दोपहर कोटा चयन के चुनाव के दौरान जमकर बवाल हो गया जिसके चलते पुलिस कर्मियों सहित कई लोग चुटहिल हो गए..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:गुरुवार दोपहर एक बार फ़िर पुलिस की भारी नाकामी उस वक़्त सामने आ गई जब कोटा चयन के चुनाव के दौरान आराजकतत्वों ने जमकर बवाल कर दिया और देखते ही देखते ईंट पत्थर चलने गए।जिसके चलते कई लोग घायल हो गए इतना ही नहीं इस दौरान पहुंची डायल 100 की गाड़ी में पहुंचे पुलिस कर्मी भी बवालियों के निशाने पर आ गए और कई पुलिस कर्मियों को भी चोंटे आ गई।तथा डायल 100 की गाड़ी को निशाना बनाते हुए अराजकतत्वों ने उस पर भी पथराव कर दिया जिससे गाड़ी के सीसे चकनाचूर हो गए।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:शौच क्रिया के लिए जंगल गई किशोरी को दरिंदे ने बनाया अपनी हवस का शिकार..किशोरी गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती!

मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर भिटारी गाँव का है।जानकारी के अनुसार गुरुवार के दिन गाँव मे कोटा चयन का चुनाव गाँव के ही सरकारी प्राथमिक विद्यालय के परिसर में नोडल अधिकारियों की देख रेख में हो रहा था इस दौरान गाँव के सभी लोग वोट डालने के लिए मैदान में बैठे हुए थे।सरकारी खाद्यान्न की दुकान के चुनाव के लिए अरविंद पुत्र रामसजीवन व बब्लू पुत्र रामदयाल चुनावी मैदान में थे।दोनों पक्षों के लोग अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट डाल रहे थे।लेक़िन इसी दौरान दोनों पक्षों के कुछ समर्थक आपस मे लड़ने लगे और देखते ही देखते बवाल इतना बढ़ गया कि लोगों ने एक दूसरे के ऊपर पथराव कर दिया।जिसके चलते 
घटना की सूचना पर पहुंची  पीआरवी की गाड़ी के ऊपर भी एक पक्ष ने पथराव कर दिया जिसके चलते चार पुलिस कर्मी भी घायल हो गए।

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर:टीजी टू पति ने जेई संग मिल बेवज़ह कर डाली घरेलू हिंसा से पीड़ित पत्नी की बदनामी..न्याय के लिए काट रही पुलिस के चक्कर.!

इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक कपिल देव मिश्रा ने बताया कि कोटा चयन के चुनाव दौरान दो पक्षो में पथराव हुआ है जिसके चलते एक पुलिस कर्मी सहित कुछ लोग घायल हुए।कपिलदेव ने बताया कि बवालियों की पहचान की जा रही है और सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमे की कार्यवाही की जा रही है।पुलिस उपाधीक्षक ने बताया फ़िलहाल घटना स्थल पर पुलिस तैनात है और शांति व्यवस्था कायम है।

कथित पत्रकार पर लगा बवाल भड़काने का आरोप..

इस पूरे बवाल के दौरान एक कथित पत्रकार की भूमिका सामने आई है एक पक्ष का आरोप है कि एक स्थानीय कथित पत्रकार दूसरे पक्ष से इस कोटा चयन के दौरान मौजूद था और उसी के इशारे में ही यह बवाल हुआ है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us