Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News:फतेहपुर में जब हैवान बना सगा चाचा भतीजी पर थी बुरी नियत विरोध में की हत्या

Fatehpur Crime News:फतेहपुर में जब हैवान बना सगा चाचा भतीजी पर थी बुरी नियत विरोध में की हत्या
Fatehpur News:पुलिस हिरासत में आरोपी चाचा

यूपी के फतेहपुर ज़िले से दिल को झकझोर औऱ रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है.अपनी सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म में असफ़ल रहे चाचा ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है. Fatehpur Crime News Uncle Murdered His Niece

Fatehpur Latest Crime News In Hindi: यूपी के फतेहपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.यहाँ सगे चाचा ने अपनी भतीजी की गला घोंटकर हत्या कर दी.पुलिस ने हत्यारोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है.मामला औंग थाना क्षेत्र का है. Fatehpur News

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कौड़िया गाँव निवासी फूलचन्द्र निषाद की 22 वर्षीय बेटी घर में अपने 10 वर्षीय छोटे भाई के साथ थी.माता पिता खेतों में काम करने के लिए गए हुए थे.Fatehpur News

मौक़ा पाकर पड़ोस में रहने वाला फूलचन्द्र का सगा छोटा भाई घर में घुस आया.औऱ अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा.विरोध करने पर भतीजी के साथ मारपीट करने लगा.घर में मौजूद छोटा भाई शोर मचाकर बाहर भागा.खेतों में काम कर रहे परिजन भी सूचना पर भागकर मौक़े पर पहुँचे.लेकिन तब तक सुभाष ने भतीजी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद मौक़े से फरार हो गया था.Fatehpur Latest News

दिनदहाड़े हुए हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई.मौक़े पर सीओ बिंदकी औऱ औंग थाने की पुलिस फ़ोर्से पहुँचीं.घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी चाचा सुभाष को गिरफ्तार कर लिया था. Fatehpur News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

एक साल पहले हुई थी मृतका की शादी..

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

चाचा के हांथो मारी गई बिटिया की शादी एक साल पहले पिता ने उन्नाव ज़िले के अचलगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ की थी.युवक रक्षाबंधन के मौके पर मृतका को मायके में छोड़कर परदेस चला गया था.गाँव वालों ने बताया कि आरोपी शराब का लती है.ऐसी भी चर्चा रही कि वह पहले से अपनी भतीजी के ऊपर ग़लत निगाह रखता था.उस दिन मौक़ा पाकर दुष्कर्म के इरादे से घर में घुसा था.भतीजी के विरोध करने पर उसने हत्या की है.Fatehpur Murder News

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

बिंदकी सीओ ने बताया कि औंग थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है.सगे चाचा के द्वारा अपनी भतीजी की गला घोंटकर हत्या की गई है.आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.विधिक कार्यवाही जारी है. Fatehpur Rape Murder News

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us