Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Accident News:फतेहपुर में दरोगा की कार से युवक की मौत सदर में घण्टों चला हंगामा

Fatehpur Accident News:फतेहपुर में दरोगा की कार से युवक की मौत सदर में घण्टों चला हंगामा
सदर अस्पताल में लगी भीड़

फतेहपुर में मंगलवार रात हाइवे किनारे एक ट्रक में काम कर रहे दो मैकिनक युवकों को तेज़ रफ़्तार एक कार ने कुचल दिया.जिससे एक युवक की मौत हो गई.दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur News sub inspector car accident

Fatehpur News: फतेहपुर में मंगलवार रात एक तेज़ रफ़्तार कार ने दो युवकों को कुचल दिया.जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल है.जिसका इलाज़ जिला अस्पताल में चल रहा है.युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर घण्टों हंगामा भी किया.हंगामे की सूचना पर मौक़े पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा. Fatehpur Road Accident News

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर निवासी साहिल (19) पुत्र मो. बन्ने औऱ जफर (19) पुत्र कासिम निवासी मसवानी नउवा बाग में हाइवे किनारे स्थित एक ट्रक सर्विस की दुकान में काम करते हैं. रात करीब 8:30 बजे दोनों एक ट्रक में काम कर रहे थे तभी बग़ल से आई तेज रफ़्तार अनियंत्रित एक स्विफ़्ट डिज़ायर कार ने साहिल औऱ जफ़र को जोरदार टक्कर मार दी. कार फतेहपुर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) रवि प्रकाश गौतम चला रहा था. वह कार में अकेले ही था.मौक़े पर मौजूद रहे लोगों की मानें तो आरोपी दरोगा नशे में धुत्त था औऱ कार को बहुत तेज रफ्तार में चला रहा था.   Fatehpur Road Accident News

सदर अस्पताल में घण्टों चला हंगामा..

दारोगा की कार से हुई युवक की मौत के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में शव रखकर घण्टों हंगामा किया. हंगामे की सूचना पर एसडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचें. परिजनों की मांग थी की आरोपी दारोगा का मेडिकल कराया जाए व इसके विरुद्ध मुकदमा लिखा जाए.एसडीएम औऱ सीओ के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए तब जाकर शव पोस्टमार्टम के लिए जा सका. 

उधर आरोपी दारोगा भी मेडिकल परीक्षण हो रहा था. Fatehpur Road Accident News 

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

Tags:

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us