Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Farrukhabad news:गंगा नदी में डूबने से दो कांवरियों की मौत

Farrukhabad news:गंगा नदी में डूबने से दो कांवरियों की मौत
Farrukhabad news:घटनास्थल पर मौजूद लोग।

यूपी के फर्रुखाबाद ज़िले में लगे हुए कांवरियों के मेले में मध्यप्रदेश से पहुँचे दो कांवरियों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के तीर्थस्थली श्रृंगीरामपुर में लगे कांवरिया मेले में मध्यप्रदेश के भिंड जिले से आए दो कांवरियों की गंगा में स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई।कांवरियों के डूबने से गंगाघाट पर भीड़ में अफरा-तफरी मच गई।मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने गोताखोरों को बुलवाकर खोजबीन शुरू कराई।घटनास्थल से एक किमी की दूरी पर दो घंटे बाद दोनों के शव मिले।मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को लेकर चले गए।

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के भिंड शहर के हरवंश की खोल न्यू जेल रोड वाटिका से दो ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 40 लोग कांवर में जल भरने तीर्थस्थली श्रृंगीरामपुर आए थे।दोपहर करीब दो बजे यह लोग गंगा में स्नान कर रहे थे।इसी बीच जनक सिंह (26) पुत्र कल्याण सिंह व अजय सिंह (15) पुत्र उत्तम सिंह नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए।काफी देर तक जब दोनों बाहर नहीं आए तो वहां मौजूद महंत सुमित ने साथ आए कांवरियों को घटना की जानकारी दी।इससे घाट पर अफरा-तफरी मच गई।साथी लोग चीखपुकार करने लगे।सूचना पर पहुंचे खुदागंज चौकी प्रभारी जगदीश भाटी ने आजाद नगर भटपुरा के गोताखोरों को बुलाया।

गोताखोर तौफीक,दिलशाद,मनुआ,लियाकत आदि ने खोजबीन शुरू की।घटनास्थल से करीब एक किमी दूरी पर दो घंटे बाद दोनों के शव निकाले जा सके।शव निकलते ही परिजन व साथी रोने बिलखने लगे।कांवरिया शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही शवों को ट्रैक्टर ट्रॉली पर रखकर साथ ले गए।

महंत सुमित ने बताया कि मृतक जनक सिंह चार भाइयों में सबसे छोटा है।वह भिंड में अधिवक्ता है।मृतक की मां राजबेटी को घटना की सूचना दी गई।दूसरे मृतक अजय सिंह दो भाइयों में बड़ा है।मृतक अधिवक्ता के रिश्ते में मृतक अजय भतीजा है।अजय की मां राधा देवी को फ़ोन कर घटना की जानकारी दे दी गई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us