Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:लापता लता जिंदा निकली..हत्या कर शव ग़ायब करने का लगा था आरोप..घटनास्थल पर मिला था खून..!

यूपी के फर्रुखाबाद ज़िले से एक हैरतअंगेज मामला प्रकाश में आया है.जिस विवाहिता महिला के शव को पुलिस ढूंढ रही थी वह जिंदा बरामद हो गई..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:नवाबगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गाँव से बीते दिन एक विवाहिता ससुराल से अचानक ग़ायब हो गई थी।मौके पर खून भी पड़ा था।मायके पक्ष के लोगों नें दहेज के लिए हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए ससुरालीजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था|

ये भी पढ़ें-विकास दुबे कांड:ख़ुशी दुबे को जेल में रखना पुलिस को पड़ेगा भारी..यह है वजह.!

लेकिन पुलिस ने ग़ायब हुई विवाहिता को जिंदा बरामद कर लिया है।साथ ही पुलिस नें कुछ और लोगों को भी पकड़ा है। जिनसे पूंछतांछ जारी है। 

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर निवासी रवि उर्फ रणविजय की पत्नी लता (30) बीते 3-4 सितम्बर  की दरम्यानी रात घर से अचानक गायब हो गयी।महिला के ग़ायब होने की सूचना से हड़कम्प मच गया था।घर में काफी खून पड़ा मिला था जिसके बाद लता के पिता विनोद चंदेल निवासी सिकंदरपुर बरा थाना मोहम्दाबाद नें दहेज के लिए पुत्री लता की धारदार हथियार से हत्या कर शव गायब करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।लेकिन पुलिस को शुरू से यह मामला संदिग्ध लग रहा था।

ये भी पढ़ें-विकास दुबे कांड:दुर्दांत दुबे के खजांची जय बाजपेयी के पांच बंगले,लग्ज़री गाड़ियों समेत जब्त होंगी करोड़ो की सम्पत्ति.!

पुलिस अधीक्षक ने घटना के खुलासे के लिये 3 टीमें गठित की जिसमें एसओजी ,सर्विलांस, व थाना नवाबगंज पुलिस की टीमें थी।घटना में पुलिस व एसओजी को कुछ अहम सुराग हाथ लगे जिसके बाद पुलिस की टीमों ने 
बीती रात लता को शाहजहाँपुर बार्डर के अल्लागंज थाना क्षेत्र से लता को बरामद कर लिया।

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:कोयला लदी मालगाड़ी में अचानक लगी आग..मचा हड़कम्प.!

थाना पुलिस नें परिजनों को सूचना दी जिसके बाद थाना नवाबगंज पुलिस व टीमों के साथ ही परिजन मौके पर आ गये।लता के चाचा वीरेंद्र सिंह का कहना है कि पहले आरोपियों नें उसका मुंह तकिया से दबाकर बंद कर दिया जब वह बेहोश हो गयी तो उसे कार में डालकर चार घंटे तक घुमाते रहे।उसके बाद उसे रामगंगा पुल के निकट आरोपी कार से फेंककर फरार हो गये।फिलहाल पुलिस ने लता को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस नें इस मामले से जुड़े कुछ और लोगों को भी दबोचा है जिनसे पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें-UP:तीन साल की मासूम की रेप के बाद हत्या..ज़िले में 20 दिनों के अंदर तीसरी वारदात.!

क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद सोहराब आलम नें बताया कि पुलिस नें लता को बरामद कर लिया है।उसे उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की जाँच कर रही है कि लता कैसे और क्यों घर से अचानक ग़ायब हो गई थी।जल्द ही पूरी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

05 Sep 2020 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल
फतेहपुर के असोथर क्षेत्र में शनिवार रात बारातियों से भरी मिनी बस डंपर से टकराकर खंती में पलट गई. हादसे...
आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026: शनिवार के दिन कैसे रहेंगे आपके ग्रह, जानिए दैनिक भाग्यफल में क्या कहते हैं सितारे
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की तहरीर पर सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर दर्ज हुआ मुकदमा
Uttar Pradesh: यूपी के किसान 30 तारीख तक करा लें ये काम, नहीं बंद हो जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ
Fatehpur News: बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता और भतीजे की मौत, खुशियां बदलीं मातम में
UP Board Results 2026: फतेहपुर के अभिषेक तिवारी ने रचा इतिहास ! किसान के बेटे ने 97% अंक लाकर प्रदेश में हासिल की 5वीं रैंक
आज का राशिफल 24 अप्रैल 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहते हैं आपके ग्रह, जानिए दैनिक भाग्यफल

Follow Us