Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:अपरहण के बाद मासूम की हत्या..शौचालय के टैंक से बरामद हुआ शव.!

UP:अपरहण के बाद मासूम की हत्या..शौचालय के टैंक से बरामद हुआ शव.!
फर्रुखाबाद:मृतका बच्ची की फ़ाइल फ़ोटो।

यूपी के फर्रुखाबाद में दो दिन पूर्व अपहृत हुई बच्ची का शव गुरुवार को पुलिस ने एक शौचालय के टैंक से बरामद करते हुए आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:यूपी में अपराध चरम सीमा को पार कर गया है।वर्तमान में प्रदेश के हालात जंगलराज में तब्दील हो गए हैं।चारों तरफ़ से हर दिन लूट, हत्या, अपरहण रेप, गैंगरेप, गैंगरेप के बाद हत्या जैसी खबरें थोक के भाव में आ रहीं हैं।जिलों और रेंज में तैनात अफ़सर मलाई काटने में व्यस्त है, इधर अपराधी बेलगाम हो गए हैं।ताज़ा मामला फर्रुखाबाद ज़िले का है,जहाँ एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है।घटना के बाद से पूरे जिले में हड़कम्प मचा हुआ है।Up news 

ये भी पढ़ें-UP:यूपी में गुंडों का आतंक..हिस्ट्रीशीटर ने पेट्रोल पम्प में बरसाईं गोलियां..एक की मौत..दो गम्भीर.!

घटना मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र की है जहाँ बीते 13 अक्टूबर को घर के बाहर से लापता हुई मासूम बालिका का शव बोरी में भरा हुआ पड़ोस के ही एक अध्यापक के शौचालय टैंक से बरामद हुआ है।पुलिस नें रिटायर्ड शिक्षक के पुत्र को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें-मुलायम सिंह यादव को कोरोना ने जकड़ा..पत्नी सहित मेदांता में भर्ती.!

जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खिमसेपुर निवासी समरपाल प्रजापति की 10 वर्षीय पुत्री आकांक्षा घर के बाहर से अचानक गायब हो गयी थी।परिजनों नें काफी तलाश की लेकिन बच्ची के न मिलने पर अज्ञात लोगों के द्वारा अपहरण कर लिए जाने का शक जताते हुए कोतवाली  मोहम्दाबाद में मुकदमा दर्ज कराया था।जिसके बाद पुलिस नें बच्ची की तलाश शुरू की।Farrukhabad girl murder news

पुलिस नें आकांक्षा के पड़ोस में रहने वाले रिटायर्ड अध्यापक सुरेश चन्द्र के शिक्षक पुत्र चन्द्र शेखर को शक के आधार पर हिरासत में लिया|जिसके बाद चंद्रशेखर की निशानदेही पर बच्ची का शव घर में बने शौचालय टैंक से बरामद किया।Farrukhabad kidnapping murder

बालिका का शव बरामद होनें से सनसनी फैल गयी है।पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बच्ची के गुम होने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज हुई थी, ग़ायब बच्ची अपने साथ मोबाइल ले गई थी, आरोपी ने उसी मोबाइल से बीते दिन परिजनों को फोन कर पाँच लाख की फिरौती माँगी, जिसकी सूचना पुलिस को मिली।Murder in farrukhabad 

सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया गया।आरोपी ने घटना की बात कबूलते हुए बताया है कि वह बच्ची को सड़क किनारे से उठा कर अपने साथ ले गया था।और उसी दिन बच्ची की हत्या कर दी थी।इसके बाद पांच लाख की फिरौती की माँग की थी।एसपी ने बताया कि इस कार्य में आरोपी के पिता और पत्नी ने भी मदद की थी।इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us