Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Delivery Boy News: लखनऊ में दलित डिलेवरी बॉय से खाना लेने से इंकार मामले का सच क्या है

Delivery Boy News: लखनऊ में दलित डिलेवरी बॉय से खाना लेने से इंकार मामले का सच क्या है
Delivery Boy News:सांकेतिक फ़ोटो

राजधानी लखनऊ में दलित डिलेवरी बॉय से खाने लेने से इंकार औऱ फ़िर मारपीट किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. डिलवरी बॉय की तहरीर पर पुलिस ने 2 नामजद समेत 14 लोगों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. Lucknow SC Food Delivery Boy Case Latest News

Lucknow News:राजधानी लखनऊ में दलित फ़ूड डिलेवरी बॉय से कथित तौर पर खाना लेने से इंकार किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है.डिलेवरी बॉय की शिकायत पर पुलिस ने 2 नामजद सहित 14 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला..

लखनऊ के आशियाना इलाक़े में रहने वाले अजय सिंह ने शनिवार शाम जोमैटो से खाना ऑर्डर किया था. खाना लेकर डिलेवरी बॉय विनीत रावत जैसे ही पहुँचा तो उसके औऱ खाना ऑर्डर करने वाले अजय सिंह के साथ मारपीट हो गई. डिलेवरी बॉय का आरोप है कि अजय सिंह ने उसका नाम पूछा.इसके बाद जाति सूचक गालियां देते हुए खाना लेने से इंकार कर दिया. Lucknow Food Delivery Boy Latest News

डिलेवरी बॉय के मुताबिक अजय सिंह ने दलित जाति का जानकर कहा कि अब हम लोग तुम्हारे हाँथ का खाना खाएंगे क्या इसी बात पर मैंने कहा कि जब आपको खाना नहीं लेना तो ऑर्डर कैंसिल कर दीजिए इसके बाद वह आग बबूला हो गए औऱ अपने परिवार वालों के साथ मिलकर मारपीट की इतना ही नहीं चेहरे पर थूक भी दिया.

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

वहीं आरोपी अजय सिंह का कहना है कि डिलवरी बॉय जिस वक़्त ऑर्डर लेकर पहुँचा वह उस समय अपने एक दोस्त को छोड़ने जा रहे थे.डिलवरी बॉय विनीत ने संयोग से मेरे घर का पता सड़क पर मुझसे ही पूछ लिया.मैं उस वक़्त गुटखा खाए हुआ था. उसको बताने के लिए मैंने गुटखा थूंका तो ग़लती से कुछ एक छींटे विनीत के ऊपर पड़ गईं. जिसके बाद वह गाली गलौज पर उतर आया औऱ मारपीट की.

Read More: Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू

फ़िलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. आशियाना इंस्पेक्टर का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आपसी मारपीट का ही लग रहा है. घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी की जांच की जाएगी. पूरे मामले की विधिवत जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us