Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Board Exam 2020:नक़ल माफियाओं के हौसले बुलंद..इस ज़िले में आउट हुआ हाईस्कूल अंग्रेजी का पेपर..!

Up Board Exam 2020:नक़ल माफियाओं के हौसले बुलंद..इस ज़िले में आउट हुआ हाईस्कूल अंग्रेजी का पेपर..!
व्हाट्सएप पर वायरल हल कॉपी।फ़ोटो-गूगल

यूपी के बलिया ज़िले में शनिवार सुबह हाईस्कूल अंग्रेजी का पेपर शुरू होने से पहले ही व्हाट्सएप पर वायरल हो गया..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

बलिया:सरकार भले ही नकल पर नकेल की पूरी तैयारी करने का दावा कर रही हो।लेक़िन कुछ जगहों पर नकल माफियाओं के आगे सारी सख़्ती बौनी साबित हो रही है।बलिया ज़िले में एक बार फ़िर पेपर आउट होने की ख़बर सामने आ रही है।

ये भी पढ़े-मोदी ट्रंप के रोड शो में सीएम को भी घुसने की इजाज़त नहीं..अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने रोका..!

आपको बता दे कि शनिवार को सुबह 8 बजे से हाईस्कूल का अंग्रेजी का पेपर था।लेक़िन परीक्षा शुरू होने के साथ ही पेपर की हल कॉपियां व्हाट्सएप पर घूमने लगी।

व्हाट्सएप पर हल पेपर वायरल होने से जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया।अमर उजाला में प्रकाशित ख़बर के अनुसार जिले के नगरा, रसड़ा, भीमपुरा, चिलकहर आदि इलाकों के विभिन्न केंद्रों के आसपास इनके बिकने की बात भी सामने आ रही है।

ये भी पढ़े-UP:यूपी के इस ज़िले में मिली सोने की खान से बदल जाएगी देश की क़िस्मत..हजारों टन मिलने की उम्मीद..!

प्रश्न पत्र व हल कापियों के वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है। चिलकहर इलाके के एक केंद्र पर डीएम व एसपी पहुंचे भी हैं, मामला क्या है अभी पता नहीं चल सका है। अभी तक पेपर आउट के सवाल पर कोई भी अधिकारी कुछ बोल नहीं रहा है।

ये भी पढ़े-मनोरंजन:सपना चौधरी के शादी की अटकलें तेज..तैयारियों में जुटा परिवार..!

आपको बता दे कि इसके पहले यूपी बोर्ड की बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में होने वाली इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान परीक्षा का एक्सवाई सीरीज का प्रश्नपत्र सुबह ही आउट हो गया था। मामले में अब तक मऊ जिले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रश्नप त्र हल कर वायरल करने वाले दो शिक्षकों को हिरासत में ले लिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us