Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:रात भर दूल्हे संग घूमती रही पूरी बारात.नहीं मिला दुल्हन का घर.मायूस हो लौटे.!

यूपी:रात भर दूल्हे संग घूमती रही पूरी बारात.नहीं मिला दुल्हन का घर.मायूस हो लौटे.!
सांकेतिक फ़ोटो

यूपी में शादियों के सीज़न में अजब ग़जब मामले सामने आए हैं..इस मामले को आप पढ़ेंगे तो अपना सर पकड़ लेंगे क्या ऐसा भी होता है.मामला आजमगढ़ ज़िले का है..पूरी खबर पढ़ें युगान्तर प्रवाह पर.

लखनऊ:यूपी के आजमगढ़ ज़िले से मऊ ज़िले में पहुँची एक बारात को बिना दुल्हन ही वापस लौटना पड़ा।कारण आप पढेंगे तो हैरान हो जाएंगे दरअसल पूरे मउ जनपद में दूल्हे संग पूरी बारात दुल्हन का घर ढूढ़ती रही लेक़िन किसी को दुल्हन का घर ही नहीं मिला।up marriage news

रिपोर्ट्स के अनुसार आजमगढ़ के रहने वाले एक युवक की शादी मऊ जनपद में तय हुई थी।शादी एक महिला ने तय करवाई थी उसी ने दोनों परिवार के बीच इस सम्बंध की मध्यस्थता की थी।शादी की तारीख़ 10 दिसम्बर को रखी गई।

बारात पूरे रस्मों रिवाज़ के साथ आजमगढ़ से मऊ जनपद के लिए निकली।वधू पक्ष ने जो नाम पता बताया था वहां बारात पहुँचीं तो उस पते पर उस नाम का कोई रहता ही था।इसके बाद पूरी रात बारात दुल्हन का घर खोजती रही लेक़िन घर नहीं मिला।

वधू पक्ष ने उस महिला को पकड़ा जिसने शादी तय करवाई थी मामला पुलिस कोतवाली में पहुँचा।मध्यस्थ महिला ने बताया कि उसे भी नहीं पता कि दुल्हन पक्ष कंहा गया और उन्होंने क्यों ग़लत नाम पता बताकर शादी तय की थी।

कोतवाली में काफ़ी देर तक हंगामा चलता रहा पुलिस के समझाने बुझाने पर महिला और वर पक्ष के बीच सुलह समझौता हो गया।पुलिस ने बताया किसी की तरफ़ से तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी बताया जा रहा है कि वर पक्ष ने दुल्हन पक्ष के लोगों को रोडलाइट डीजे के लिए 20 हज़ार रुपए भी दिये थे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us