Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News: दलित प्रधान की हत्या का मामला- आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिवार धरने पर बैठा मायावती ने सरकार को घेरा

UP News: दलित प्रधान की हत्या का मामला- आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिवार धरने पर बैठा मायावती ने सरकार को घेरा
Bahraich news: धरने पर बैठा परिवार। फ़ोटो साभार-गूगल

यूपी के बहराइच ज़िले में हुई नवनिर्वाचित दलित प्रधान की हत्या के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिवार धरने पर बैठ गया है. Bahraich SC Gram Pradhan Murder Case Mayawati Statement

UP News: यूपी के बहराइच ज़िले में बीते दिनों हुई नवनिर्वाचित दलित प्रधान की हत्या के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित परिवार न्याय के लिए अब धरने पर बैठ गया है। मंगलवार को इसी मामले पर मायावती ने भी ट्वीट करते हुए सरकार पर हमला बोला कहा कि- "बहराइच में सामान्य सीट से नवनिर्वाचित दलित प्रधान की हत्या के नामित लोगों की गिरफ्तारी की माँग को लेकर उनके परिवार के लोग जिला कलेक्ट्रेट के सामने लगातार धरने पर बैठ रहे हैं लेकिन यूपी सरकार खामोश है, यह अति-दुःखद।" Mayawati Statement On Dalit Gram pradhan murder case

बता दें कि मृतक प्रधान के परिवार के लोग बहराइच के कलेक्टर के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि पुलिस नामजद आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। 40 दिन से ज्यादा हो गया है, लेकिन अपराधी अबतक गिरफ्तार नहीं हुए।हम लोग इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहे हैं।हमें इंसाफ चाहिए।पुलिस भी हमें प्रताड़ित कर रही है।Bahraich gram pradhan murder case latest news

उल्लेखनीय है कि बहराइच के थाना जरवल के करनई गांव में 17 जून को नवनिर्वाचित प्रधान राम मनोरथ के ऊपर घर में सोते समय कुछ लोगों ने हमला किया था।घटना के बाद घायल प्रधान को बहराइच के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालात नाजुक होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर किया था।इलाज के दौरान ही प्रधान की मौत हो गई थी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us