Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

BJP UP President:कौन हैं Bhupendra Chaudhary जिन्हें भाजपा ने बनाया है उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष

BJP UP President:कौन हैं Bhupendra Chaudhary जिन्हें भाजपा ने बनाया है उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष
BJP UP President Bhupendra Chaudhary

उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष को लेकर पार्टी के भीतर लम्बे समय से चल रहा मंथन आख़िरकार गुरुवार को थम गया.पार्टी ने योगी सरकार में मौजूदा पंचायती राज्य मंत्री भूपेंद्र चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी. (Bhupendra Chaudhary UP BJP President Biography In Hindi)

UP BJP Adhyaksh Bhupendra Chaudhary Biography:उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर गुरुवार को विराम लग गया.पार्टी ने भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है.

भूपेंद्र (Bhupendra Chaudhary) के नाम की चर्चा बुधवार देर शाम उस वक़्त होने लगी जब उन्हें पार्टी हाईकमान ने अचानक दिल्ली बुला लिया. वह एक सरकारी कार्यक्रम में थे कार्यक्रम बीच मे छोड़कर उन्हें दिल्ली जाना पड़ा.

बुधवार देर रात ही पार्टी सूत्रों ने भूपेंद्र चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष (Bhupendra Chaudhary BJP UP Adhyaksh) बनाए जाने की पुष्टि कर दी.लेकिन आधिकारिक पुष्टि गुरुवार को हुई जब बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने भूपेंद्र चौधरी के नियुक्ति का पत्र जारी किया. 

कौन हैं भूपेंद्र चौधरी... Bhupendra Chaudhary Biography In Hindi

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

भूपेंद्र चौधरी विधानपरिषद सदस्य (MLC Bhupendra Chaudhary) हैं.योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं.भूपेंद्र चौधरी का जन्म मुरादाबाद जिले के महेंद्री सिंकदरपुर गांव में साल 1966 में एक किसान परिवार में हुआ था.इनकी शुरुआती शिक्षा गांव के ही प्राथमिक स्कूल में हुई और फिर मुरादाबाद के आरएन इंटर कॉलेज से उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की है.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

भूपेंद्र चौधरी की राजनीतिक यात्रा.. Bhupendra Chaudhary Political Career

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) का झुकाव राम मंदिर आंदोलन के समय विश्व हिंदू परिषद की तरफ हुआ जिसके चलते यह संगठन से जुड़ गए.फिर इसी बीच 1989 में इन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली.1990 विश्व हिंदू परिषद मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष बना दिए गए.

1996 से 2000 तक मुरादाबाद में बीजेपी के जिलाध्यक्ष रहे. 1999 में पार्टी ने इन्हें सम्भल से लोकसभा का टिकट दिया लेकिन ये चुनाव हार गए बावजूद पार्टी संगठन के भीतर भूपेंद्र चौधरी की स्वीकारता बनी रही. 2000 से 2007 तक मुरादाबाद मण्डल संयोजक रहे. 2007 से 2011 तक बीजेपी के क्षेत्रीय मंत्री पश्चिम उत्तर प्रदेश रहे.

2011-2018 भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश रहे.2016 विधान परिषद सदस्य बने 2017 में योगी सरकार बनने पर मंत्री बनाए गए.

2022 में योगी सरकार में दूसरी बार मंत्री बनाए गए औऱ अब 25 अगस्त 2022 को पार्टी ने उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष दिया है.

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us