Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News : यूपी की सड़कों पर नितिन गडकरी का बहुत बड़ा बयान, अमेरिका बना देंगें

UP News : यूपी की सड़कों पर नितिन गडकरी का बहुत बड़ा बयान, अमेरिका बना देंगें
UP News

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि यूपी की सड़कों को 2024 तक अमेरिका जैसी बना देंगें. इंडियन रोड कांग्रेस के 81वें अधिवेशन में नितिन गडकरी ने यूपी के रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर पर यह बात कही.

UP News : 2024 तक अपना उत्तर प्रदेश अमेरिका जैसे हो जाएगा. सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन कुछ ऐसा ही दावा देश के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ( Nitin Gadkari ) ने किया है. राजधानी लखनऊ में आयोजित हुए इंडियन रोड कांग्रेस के 81वें अधिवेशन में नितिन गडकरी ने यूपी के रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर पर यह बात कही.

गडकरी ने कहा कि 2024 तक यूपी में यूएसए जैसा रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा. बताया कि जल्द ही वह इलेक्ट्रिक ट्रक लांच करने वाले हैं. साथ ही सीएम योगी को सुझाव दिया कि लंदन ट्रांसपोर्ट माडल को अपनाते हुए इलेक्ट्रिक बसें चलवाएं.इससे जनता के लिए परिवहन भाड़ा घटा सकते हैं और सरकार पर भी बोझ नहीं पड़ेगा. Nitin Gadkari Statement UP Road News In Hindi

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन, सीएनजी, बायो-फ्यूल अपनाते हुए पांच वर्ष में पेट्रोल-डीजल को यूपी से बाहर करें. दो वर्ष में उत्तर प्रदेश में पांच लाख करोड़ रुपये से सड़कें बनवाने का वादा करते हुए बताया कि शनिवार को ही उन्होंने प्रदेश के लिए कुल आठ हजार करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं और एक हजार करोड़ रुपये के 13 रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को स्वीकृति दी है.कहा- यह सिर्फ न्यूज रील है, पिक्चर अभी बाकी है.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तमाम योजनाओं के बारे में भी बात की.उन्होंने कहा कि शाहाबाद बाईपास-हरदोई बाईपास की योजना को मंजूरी दे दी गई है.इस पर 1212 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.शाहजहांपुर से शाहाबाद बाईपास तक करीब 35 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 950 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई है. वहीं, मुरादाबाद से काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण 2007 करोड़ और गाजीपुर से बलिया के बीच 1708 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण होगा.

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हो रहा है. 8 से 11 अक्टूबर तक चलने वाले इस अधिवेशन में सड़क निर्माण से जुड़ीं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के 2500 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं.कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ सीएम योगी भी मौजूद रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us