Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kaushambi News: तिहरे हत्याकांड से दहला कौशाम्बी, सो रहे ससुर, दामाद और बेटी पर बरसाई गोलियां ! गुस्साए ग्रामीणों ने घरों में लगा दी आग

कौशाम्बी में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, फोटो साभार सोशल मीडिया

Triple Murder In Kaushambi: यूपी के कौशाम्बी से ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जमीनी विवाद में झोपड़ी किनारे सो रहे ससुर,बेटी और दामाद को गोलियों से भून डाला, घटना की सूचना पर ग्रामीणों व मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए आधा दर्जन घरों को आग के हवाले कर दिया. मौके पर एसपी कौशाम्बी समेत कई थानों का पुलिस बल पहुंचकर हालात को संभालने में जुट गया है.

हाईलाइट्स

  • यूपी का कौशाम्बी जिला दहल उठा ट्रिपल मर्डर से, आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंके घर
  • झोपड़ी किनारे सो रहे ससुर, दामाद और बेटी की गोली मारकर हत्या से हड़कम्प
  • घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात, जमीनी विवाद बताया जा रहा मर्डर की वजह

Kaushambi shocked by triple murder :

कौशाम्बी जिला गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो वह अपने होश खो बैठे और जमकर हंगामा काटने के साथ ही आधा दर्जन घरों में आग लगा दी. सूचना पर भारी पुलिस बल हालात को काबू करने में जुट गई है. सोते समय जिस तरह से तीन लोगों की हत्या की गई है. उससे लोगों में गुस्सा ज्यादा है. उधर पुलिस घटना की जांच कर रही है.

ट्रिपल मर्डर से दहला कौशाम्बी, ग्रामीणों ने काटा हंगामा

ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से कौशाम्बी जिला दहल उठा. यहां संदीपन घाट कोतवाली के पंडा चौराहा में गुरुवार की रात झोपड़ी किनारे सो रहे ससुर, दामाद और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा. सूचना पर इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया.

सो रहे ससुर, दामाद और बेटी को गोलियों से भून डाला

जानकारी के मुताबिक कौशाम्बी जिले के संदीपन घाट स्थित पंडा चौराहा में झोपड़ी में रहने वाले 62 वर्षीय होरीलाल का कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था. बताया जा रहा कि होरीलाल के साथ उस झोपड़ी में दामाद शिवसागर और बेटी बृजकली भी रहती थी. तीनों झोपड़ी किनारे सो रहे थे.

तभी अज्ञात हमलावरों ने सो रहे ससुर, दामाद और बेटी को ताबतोड़ गोलियों से छलनी कर निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गए. जब इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा करते हुए आधा दर्जन घरो में आग लगा दी. हंगामे की सूचना पर एसपी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया. जहां हालात को काबू करने में जुटे रहे.

क्या कहना है एसपी का (Kaushambi Tripal Murder News)

एसपी कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रिपल मर्डर की सूचना के साथ आगजनी की सूचना मिली थी, तत्काल भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाने का प्रयास कर रही है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला भूमि संबंधी विवाद का लग रहा है. जांच की जा रही है.

15 Sep 2023 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कैंसर पीड़ित को ब्लड नहीं मिला? जिला अस्पताल ने बताया पूरा सच, 12 यूनिट खून देने का दावा Fatehpur News: कैंसर पीड़ित को ब्लड नहीं मिला? जिला अस्पताल ने बताया पूरा सच, 12 यूनिट खून देने का दावा
फतेहपुर जिला अस्पताल में कैंसर पीड़ित किशोर को ब्लड न मिलने की खबरें सामने आईं, लेकिन जांच में मामला उलटा...
Aaj Ka Rashifal 02 May 2026: शनिवार के दिन इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: शादी के 10 दिन बाद उजड़ गया शिवम का घर, डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर
Aaj Ka Rashifal: बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहा है शुभ संयोग, इन राशियों के जातक भूल से ना करें गलती, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर कांड में फरार बबलू सिंगरौर पर एक लाख का इनाम ! बुलडोजर ने तोड़ दी हेकड़ी, सात टीमें दे रहीं दबिश
Etawah Punarjanm ki kahani: पुनर्जन्म की इस हैरान कर देने वाली कहानी सुन हो जाएंगे रोंगटे खड़े ! अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इस सच्ची घटना पर लगाई थी मुहर
Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल

Follow Us