Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Transformer Blast In Chamoli Uttarakhand : चमोली में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट में 15 की गयी जान,मृतकों में 5 पुलिसकर्मी भी-CM पुष्कर धामी ने हादसे पर जताया दुःख

Transformer Blast In Chamoli Uttarakhand : चमोली में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट में 15 की गयी जान,मृतकों में 5 पुलिसकर्मी भी-CM पुष्कर धामी ने हादसे पर जताया दुःख
चमोली में दर्दनाक हादसा, ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से गई 15 की जान

उत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक हादसे से सनसनी फैल गई.यहां अलकनन्दा नदी के पास स्थित ट्रांसफार्मर अचानक ब्लास्ट हो गया. जिससे निकले करंट की चपेट में करीब 2 दर्जन लोग आ गए.जिसमें अबतक 15 लोगों की झुलस कर मौत हो गई.जबकि अन्य घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ़्ट कर अस्पताल भेजा गया है.घटना से पूरे चमोली में दहशत का माहौल है.मृतको में 5 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.


हाईलाइट्स

  • उत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक हादसा, ट्रांसफार्मर हुआ ब्लास्ट,15 की मौत
  • नमामि गंगे के तहत प्रोजेक्ट साइट पर चल रहा था काम,रेलिंग में उतरा करंट
  • उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी ने हादसे पर जताया गहरा दुख, घायलों को हर सम्भव मदद

Transformer blast in Chamoli : उत्तराखंड के चमोली में जिस तरह से ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हुआ और करंट फैला.15 लोगों की दर्दनाक मौत से पूरे उत्तराखंड में हड़कम्प मच गया है.हालांकि इस हादसे को लेकर लोग कई तरह की बात कर रहे हैं.कोई कह रहा कि यह हादसा नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत चल रही साइट के दौरान हुआ. कुछ लोग कह रहे हैं कि सीवेज ट्रीटमेंट का कार्य चल रहा था, अचानक करंट आ जाने से यह हादसा हुआ. फिलहाल सभी बिंदुओं को देखते हुए हादसे के उत्तराखंड के सीएम धामी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं.

अलकनन्दा नदी किनारे स्थित ट्रांसफार्मर ब्लास्ट 15 की मौत से हड़कम्प

उत्तराखंड के चमोली में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया,जब अलकनंदा नदी किनारे स्थित एक ट्रांसफार्मर अचानक ब्लास्ट हो गया. ट्रांसफर में ब्लास्ट होते ही, रेलिंग में करंट दौड़ गया.आसपास खड़े पुलिसकर्मी व अन्य लोग इस करंट की चपेट में आकर झुलस गए.इस हादसे में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.जबकि अन्य घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल भेजा गया है.घटनास्थल पर एसपी चमोली समेत भारी पुलिस मौजूद हैं.

हादसे को लेकर हो रही अलग-अलग तरह की बातें

कुछ लोगो का इस हादसे पर कहना है कि चमोली में अलकनन्दा नदी के पास नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट का कार्य देखने के लिये टीम गई हुई थी.बीते दिन करंट से ही यहां एक कर्मी की मौत हो गई थी.नदी किनारे स्थित ट्रांसफार्मर विस्फ़ोट हो जाने से फेसिंग में करंट उतर आया.उस दरमियां रेलिंग के पास काफी लोग मौजूद थे.जिसमें मौजूद लोग इस करंट की चपेट में आकर झुलस गए.जिसमें अबतक 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है.मरने वालों में एक सब इंस्पेक्टर समेत चार होमगार्ड भी शामिल हैम. आनन-फानन में अन्य घायलों को हेलीकॉप्टर से एअरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश पहुँचाया गया है.

सीएम पुष्कर धामी ने जताया दुख, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

चमोली के एसपी परमेंद्र डोभाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर में हुए धमाके की चपेट में आकर अबतक 15 लोगों की हादसे में मौत हो गई.अन्य घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है. उधर इस हादसे की सूचना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है. घायलों को पर्याप्त इलाज हर सम्भव मदद का आश्वाशन दिया है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us