Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Train Hadsa:बड़ा ट्रेन हादसा बीकानेर एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त अब तक पाँच की मौत कई घायल

Train Hadsa:बड़ा ट्रेन हादसा बीकानेर एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त अब तक पाँच की मौत कई घायल
Train Hadsa बीकानेर एक्सप्रेस

पश्चिम बंगाल में गुरुवार देर शाम एक बड़ा रेल हादसा हो गया, बीकानेर एक्सप्रेस के डिब्बे पटरियों से उतर गए.अब तक पांच यात्रियों के मरने की सूचना है जबकि आधा सैकड़ा से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहें हैं. Train Haadsa Today West Bengal Bikaner Express Accident

Train Hadsa News:बीकानेर एक्सप्रेस (15633) गुरुवार देर शाम पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी इलाके के मैनगुड़ी में दुर्घटना ग्रस्त हो गई.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना क़रीब 5:15 बजे की है.ट्रेन की 12 बोगियां अचानक पटरी से उतर गईं.सवारियों से भरे इन डिब्बो के पलट जाने से चीख़ पुकार मच गई. इस हादसे में कम से कम पांच लोगों में मरने की सूचना है, वहीं क़रीब 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं.ट्रेन पटना से गुवाहाटी जा रही थी. Train Accident Bengal

बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, "मैनागुड़ी में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के साथ हुए दुखद हादसे से गहरा झटका लगा. राज्य सरकार के सभी वरिष्ठ अधिकारी, डीएम, एसपी, आईजी उत्तर बंगाल राहत-बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं.जो भी घायल हैं, उन्हें जल्द से जल्द चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराई जा रही है."

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना है. मौके पर बचाव टीम के साथ आला अधिकारी भी मौजूद हैं. प्रधानमंत्री ने भी फोन पर जानकारी ली है. भारतीय रेलवे ने राहत राशि की घोषणा की है. मैं कल सुबह मौके पर जाकर जायज़ा लूंगा. दुर्घटना की गहराई से और हर पहलू पर जांच होगी.

Tags:

Related Posts

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us