Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

ADVERTISEMENT

26 August 2020 rashifal:इस राशि के लोग गुस्से और जल्दबाज़ी में न लें कोई निर्णय..जानें सभी राशियों का हाल..!

आज दिनांक 26 August 2020 दिन बुधवार का दैनिक राशिफ़ल (rashifal) जानें युगान्तर प्रवाह पर..

26 August 2020 rashifal:इस राशि के लोग गुस्से और जल्दबाज़ी में न लें कोई निर्णय..जानें सभी राशियों का हाल..!
26 August 2020 rashifal
ADVERTISEMENT

मेष राशि:आलस्य की वजह से काम को टालना भारी पड़ सकता है। मन में किसी व्यक्ति के प्रति ईर्ष्या के भाव अंकुरित हो सकते हैं। अपनी कार्यशैली का पुनर्निरीक्षण अवश्य करें। प्रणय सम्बन्धों में दरार आ सकती है। रिसर्च या शोध कार्य से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। aaj ka rashifal

वृष राशि:जोश और जुनून के साथ अपने काम में व्यस्त रहेंगे। परिवार की सभी छोटी-बड़ी आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखने का प्रयास करेंगे। आपके सभी काम अपने आप ही बनते चले जायेंगे। दाम्पत्य जीवन में रोमांस का भरपूर आनन्द लेंगे। नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो दिन पूरी तरह से आपके समर्थन में है। 26 August 2020 rashifal

मिथुन राशि:जॉब को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। छात्र प्रतियोगी परीक्षा में सफलता अर्जित करेंगे। व्यवसाय में कुछ धीमापन रहेगा लेकिन फिर भी सामान्य लाभ अवश्य मिलेगा। भाई-बहन की सहायता अवश्य करें। समय का पर्याप्त सदुपयोग करें।

कर्क राशि:आपके मन में अहं भावना पनप सकती है जो आपके रिश्तों के लिये बेहतर नहीं है। दिखावे में आपका अतिरिक्त व्यय होगा। अपने उद्देश्य और लक्ष्य से भटक सकते हैं। बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। शेयर मार्केट और ट्रेडिंग कारोबार से जुड़े जातकों को अचानक धन हानि झेलनी पड़ सकती है।
 
सिंह राशि:वाहन चलाते समय सावधानी रखें। घर के ही मामलों में उलझे रहेंगे जिसका असर शायद आपके काम पर पड़ सकता है। प्रियजनों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। अन्य सभी कार्यों के बजाय अपने मूल कार्य में एकाग्र होना होगा। लोग आपकी बातों का गलत मतलब न निकाल लें इसका ध्यान रखें।

कन्या राशि:काउंसलिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा और प्रसिद्धि बढ़ेगी। आपके रचनात्मक विचारों को प्रोत्साहन मिलेगा। लोग आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। मित्रों के साथ पर्यटन की योजना बनायेंगे। भाग्य का आज पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

Read More: 28 जून 2025 का राशिफल: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, भाग्य देगा हर काम में सफलता

तुला राशि:आज काफी मेहनत के बाद देर से सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। गुस्से और जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। शॉर्टकट से धन कमाने के तरीकों पर विचार कर सकते हैं। अपने विचारों को लेकर दृढ़ नहीं रह पायेंगे। स्वभाव कुछ चिड़चिड़ा सा हो सकता है।

Read More: 27 जून 2025 का राशिफल: सिंह को मिलेगा बड़ा मुनाफा, कुंभ को रहना होगा सतर्क, जानिए 12 राशियों का हाल

वृश्चिक राशि:कोई मनोकामना आज पूरी हो सकती है। आपके धैर्य और दूरदर्शिता का बेहतर लाभ मिलेगा। करियर में बेहतरीन सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा का बेहतर प्रयोग कर पायेंगे। ऑफिस में आप समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाहित करेंगे।

धनु राशि:तकनीकी समस्या को सुलझाने में कठिनायी आयेगी। धन सम्बन्धी मामलों को लेकर चिन्ता रहेगी। दोपहर के बाद स्थितियों में कुछ सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी पूरी ताकत नहीं लगा पायेंगे। महत्वपूर्ण कार्य टालने पड़ेंगे।

मकर राशि:आपकी सक्रियता से लोग प्रभावित रहेंगे। जमा पूँजी का कहीं सुरक्षित निवेश कर सकते हैं। सम्पत्ति से जुड़े मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। बड़े भाई-बहनों की सहायता करेंगे।

कुम्भ राशि:पारिवारिक लोगों का बेहतरीन सहयोग मिलेगा। अपनी योजनाओं को ऐसे ही शेयर न करें। हास-परिहास और उल्लास युक्त दिन रहेगा। व्यक्तिगत जीवन को भी भरपूर समय देंगे। कम मेहनत में ही अपेक्षित परिणाम मिल जायेगा।

मीन राशि:ऑफिस में आपको कुछ सतर्कता रखनी होगी। जीवनसाथी की बातों से व्यथित हो सकते है। घर में पूजा-पाठ का आयोजन करवा सकते हैं। कर्मचारियों से अपना व्यवहार अच्छा रखें। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।

ADVERTISEMENT
Tags:

युगान्तर प्रवाह एक निष्पक्ष पत्रकारिता का संस्थान है इसे बचाए रखने के लिए हमारा सहयोग करें। पेमेंट करने के लिए वेबसाइट में दी गई यूपीआई आईडी को कॉपी करें।

Latest News

Gold Silver Price Today: आज सोने की कीमतों में हुआ उछाल ! चांदी फिसली, जानिए ताज़ा भाव Gold Silver Price Today: आज सोने की कीमतों में हुआ उछाल ! चांदी फिसली, जानिए ताज़ा भाव
9 जुलाई 2025 को सोने की कीमतों में फिर से तेजी दर्ज की गई है जबकि चांदी की दरों में...
Uttar Pradesh: यूपी में अब कैबिनेट मंत्री की नहीं सुनते अधिकारी ! योगी को पत्र लिख नंदी ने खोली पोल, सरकारी फाइलें हुईं गुमशुदा
आज का राशिफल 9 जुलाई 2025: मिथुन को मिलेगा धन लाभ, सिंह को संभालने होंगे रिश्ते
UPPCL Strike Today: बिजली कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल ! निजीकरण के विरोध में उठेंगी 27 लाख आवाजें
Who Is Bhagwant Rai Khichi: कौन थे राजा भगवंतराय खींची जिन्हें आदिशक्ति का वरदान था ! अंतिम राजा विशेंद्र पाल सिंह जूदेव का निधन
आज का राशिफल 8 जुलाई 2025: मेहनत का मिलेगा फल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
Fatehpur News: फतेहपुर में नकली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार ! गोरखधंधे को अंजाम दे रहे थे आरोपी, धरे गए

Follow Us