Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

First Flight Welcome In Kanpur : नए टर्मिनल एयरपोर्ट पर पहुंची पहली फ्लाइट, वाटर कैनन के साथ हुआ भव्य स्वागत फिर 142 यात्रियों को लेकर हुई रवाना

First Flight Welcome In Kanpur : नए टर्मिनल एयरपोर्ट पर पहुंची पहली फ्लाइट, वाटर कैनन के साथ हुआ भव्य स्वागत फिर 142 यात्रियों को लेकर हुई रवाना
कानपुर पहुंची पहली फ्लाइट हुआ स्वागत

शहरवासियों के लिए आज ऐतिहासिक दिन है, 53 सालों के लंबे इंतजार के बाद अब नए नवेले कानपुर टर्मिनल से कई शहरों के लिए सीधे फ्लाइट की सुविधा शुरू हो चुकी है, बीती 26 मई के दिन सीएम योगी आदित्यनाथ और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उद्घाटन किया था, लेकिन आज से इसे उड़ान के लिए शुरू कर दिया गया.


हाईलाइट्स

  • नए टर्मिनल पर पहुंची पहली फ्लाइट हुआ यूं स्वागत
  • बैंगलोर के लिए 142 यात्रियों को लेकर उड़ा विमान,जय हो का उद्घोष
  • 16 जून से दिल्ली की सेवा भी होगी शुरू

first flight arrived at the new terminal was welcomed : कानपुर एयरपोर्ट नए टर्मिनल पर बेंगलुरु की पहली फ्लाइट बुधवार को रनवे पर पहुँची, तो एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा पहली बार आई इस फ्लाइट का वाटर कैनन के जरिए स्वागत किया गया पहली बार आए हुए सभी हवाई यात्रियों का एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा जय हो के उद्घोष के साथ स्वागत हुआ, वही टर्मिनल को देख यात्रियों में खुशी दिखाई दी यात्रियों ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह नया एयरपोर्ट दिल्ली और मुंबई से कम नहीं है यहां की सुविधाएं बाकी एयरपोर्ट जैसी है सरकार द्वारा किए गए इस कार्य को लेकर सभी सराहना करते नहीं थक रहे थे.

 

142 यात्रियों को लेकर हुई फ्लाइट रवाना

आज पहले दिन बंगलुरू से आई फ्लाइट तय समय से 10 मिनट पहले ही आ गई और अपने तय समय पर 142 यात्रियों को लेकर बंगलुरु के लिए रवाना हो गई ,कानपुर दिल्ली की फ्लाइट भी आगामी 16 जून से शुरू हो जाएगी जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है देश के सबसे बड़ी कार्गो कंपनी इंडिगो अपनी सेवाएं कार्गो टर्मिनल को देगा. कई माइनो में नया कानपुर एयरपोर्ट टर्मिनल पुराने हवाई अड्डे से काफी अलग है बात की जाए इस पुराने टर्मिनल की उसमे केवल 110 यात्रियो की ही क्षमता थी,

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

जबकि नए टर्मिनल में यह संख्या बढ़ाकर 300 कर दी गई है यदि बात करें पुराने टर्मिनल की तक एक समय पर एक फ्लाइट उतर सकती थी जबकि नए टर्मिनल में एक साथ 3 फ्लाइट पार्क हो सकेंगी बात की जाए यदि एयरपोर्ट की तो यहां पर भी काफी बदलाव किया गया है और वह यात्रियों को चेकइन के लिए लंबी-लंबी लाइनों में नहीं लगना होगा क्योंकि यहां पर चेकइन के काउंटरों की संख्या बढ़ाकर 8 कर दी गई है इसके साथ ही हैंडीकैप लोगों का भी विशेष ध्यान रखा गया है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

ये है बंगलुरू व मुंबई के फ्लाइट का समय

शहरवासियो में एक सवाल यह भी उठ रहा होगा कि सफर करने के लिए फ्लाइट का समय क्या होगा तो आपको बता दें कि अभी केवल 2 फ्लाइट का ही शिड्यूल जारी किया गया है जिसमें बेंगलुरु की फ्लाइट दोपहर 1:05 पर आएगी और दोपहर 1:35 पर टेकऑफ करेगी तो वही मायानगरी मुंबई की फ्लाइट दोपहर 3:25 पर आएगी और 3:55 पर वापस मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। जबकि राजधानी दिल्ली जाने के लिए कानपुर वासियों को अभी 16 जून तक का इंतजार करना होगा.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us