Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Bike Fire News : चलते-चलते बाइक बनी आग का गोला,बाइक सवार ने कूदकर बचाई अपनी जान

Kanpur Bike Fire News : चलते-चलते बाइक बनी आग का गोला,बाइक सवार ने कूदकर बचाई अपनी जान
कानपुर बाइक में लगी आग

कानपुर में चलती बाइक में अचानक आग लग गई, आग की लपटें देख बाइक चला रहे युवक ने अपनी जान कूदकर बचाई आनन फानन में घटना की सूचना दमकल व पुलिस को दी मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में चलती बाइक बनी आग का गोला
  • इनदिनों भीषण गर्मी की वजह से वाहनो में हो रही आग की घटनाएं
  • नौबस्ता के यशोदानगर बाइपास की घटना

Sudden fire in a moving bike in Kanpur : इन दिनों गर्मी और चटकती धूप की वजह से आग वाली घटनाएं बढ़ रही है, कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के यशोदा नगर बाईपास चौराहे पर रविवार को चलती बाइक अचानक आग का गोला बन गई आग लगते ही बाइक में सवार युवक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान को बचाया और इस घटना की सूचना दमकल व पुलिस को दी उधर बाइक में आग इतनी विकराल थी कि वह धू-धू कर जलने लगी जब तक दमकल के वाहन पहुंचते तब तक बाइक को पूरी तरह से आग ने अपनी चपेट में ले लिया था फिलहाल दमकल कर्मियों के पहुंचने के बाद आग पर काबू पा लिया गया है.

कैसे लगी बाइक में आग

जानकारी के मुताबिक नौबस्ता आवास विकास निवासी नागेंद्र किसी काम से अपनी बाइक से जा रहे थे जहां यशोदा नगर बाईपास पर जैसे ही वे पहुंचे कि अचानक उसमें से कुछ शार्ट सर्किट हुआ जिसके बाद बाइक में आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया ,किसी तरह से नागेंद्र ने अपनी जान बाइक से कूदकर बचाई और दमकल को सूचना दी,

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल की गाड़ियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी, वही आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us