Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News:यूपी के चोरों का जिगरा देख आप वाह..कहने को मजबूर हो जाएंगें

UP News:यूपी के चोरों का जिगरा देख आप वाह..कहने को मजबूर हो जाएंगें
बरेली बस स्टॉप से रोडवेज बस चोरी (प्रतीकात्मक फोटो)

यूपी के बरेली ज़िले (Bareilly News) में चोरों ने उत्तर प्रदेश परिवहन (UPSRTC) की रोडवेज बस (Roadways Bus) दिनदहाड़े बस स्टॉप से पार कर दी.बस चोरी की खबर से लखनऊ तक हड़कम्प मच गया.आनन फानन में बस चालक को निलंबित कर दिया गया है. मामले की जांच जारी है.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के चोर किस क़दर कलेजे के मजबूत हैं.आप इस खबर को पढ़कर अंदाज़ा लगा सकते हैं.साइकिल, बाइक, कार की चोरी होना तो आम बात है.लेकिन कोई आप से बताए कि बस चोरी हो गई है तो थोड़ा अजीब लगेगा.रुकिए जरा इतना ही नहीं अभी आपको औऱ झटका लगेगा जब यह पता चले कि बस सरकारी है औऱ दिनदहाड़े बस स्टॉप (Bareilly Roadways Bus Stop) से ही चोरी कर ली गई.यक़ीन नहीं हो रहा है न, लेक़िन ऐसा हुआ है यूपी के बरेली ज़िले में जहाँ दिनदहाड़े उत्तर प्रदेश परिवहन (UPSRTC Bus) की रोडवेज बस को चोर बस स्टॉप से ही उड़ा ले गए.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बरेली के रोडवेज बस (Breailly Roadways Bus Stop) अड्डे से यूपी रोडवेज की बस संख्या UP25 AT5255 को चोरों ने चोरी कर लिया.घटना का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया.मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो बस की तलाश के लिए छानबीन शुरू हुई.

इसके बाद रोडवेज बस बदायूं जिले (Badaun News) के दातागंज इलाके में लावारिस हालत में खड़ी मिली.जांच में पता चला है कि चालक, परिचालक की लापरवाही से बस चोरी हुई है.

मामले में रोडवेज (Bareilly Roadways) के आरएम आर के त्रिपाठी ने बताया कि चालक की लापरवाही से चोरी की घटना हुई है. बस को बरामद कर लिया गया.पुलिस चोर की तलाश में जुटी हुई है.दोषी चालक को निलंबित कर दिया गया है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह थाने से करीब 100 मीटर दूर एक युवक का संदिग्ध अवस्था में...
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Follow Us