Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Pushpa 2 Release Date : पुष्पा 2 मूवी में दिखेगा अल्लू अर्जुन नया अवतार 'पुष्पा द रूल' से दर्शकों में उत्साह

Pushpa 2 Release Date : पुष्पा 2 मूवी में दिखेगा अल्लू अर्जुन नया अवतार 'पुष्पा द रूल' से दर्शकों में उत्साह
पुष्पा 2 पुष्पा द रूल मूवी का ऑफिसियल टेलर रिलीज : फोटो गूगल

Pushpa The Rule : साउथ इंडियन एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) मूवी पुष्पा का सिक्वेल पुष्पा द रुल का ऑफिसियल टेलर रिलीज कर दिया गया है. इस धमाकेदार टेलर में पुष्प राज की एंट्री दर्शकों में नया रोमांच पैदा कर रही है. अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन से ठीक पहले इसका पोस्टर सोसल मीडिया में रिलीज किया था हालाकि ये फिल्म कब दर्शकों के बीच आएगी इसकी डेट अभी नहीं आई है


हाईलाइट्स

  • अल्लू अर्जुन की मूवी पुष्पा 2 पुष्पा द रूल का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज नए अवतार में झुकेगा नहीं साला
  • पुष्पा द रूल में रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की जोड़ी मचाएगी धमाल श्रीवल्ली बनेगी एक बच्चे की मां
  • पुष्पराज खड़ा करेगा अपना एम्पायर जहां चलेगा सिर्फ उसका रूल,लोगों के लिए बनेगा मसीहा

Pushpa 2 Release Date : अल्लू अर्जुन की पुष्पा मूवी के बाद बच्चे बच्चे की जुबान पर "झुकेगा नहीं साला" डायलॉग चढ़ने लगा था. इस फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शकों के मन इसके सिक्वेल को देखने की चाहत बढ़ गई थी. अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन 8 अप्रैल से ठीक एक दिन पहले पुष्पा 2 का पोस्टर "पुष्पा द रूल" को ट्विटर डालकर लोगों को रोमांचित कर दिया जिसे देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह है.

पुष्पा पार्ट 2 कब रिलीज़ होगी (Will Pushpa Part 2 Will Come)

सुकुमार की पैन इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म 'पुष्पा: द रूल' का टीजर 'पुष्पा कहां है? के रिलीज होने के बाद गूगल में इस मूवी के रिलीज को लेकर लगातार लोग सर्च कर रहे हैं.कोई फिल्म की रिलीज डेट जानना चाहता है तो कुछ लोग इसके हिट और फ्लाप (Is Pushpa 2 hit or flop) को लेकर चर्चा कर रहे हैं. रिलीज फोस्टर में अल्लू अर्जुन कुछ कुछ काली मां की भेष भूषा में नजर आ रहे हैं जिसको लेकर दिलचस्पी और बढ़ गई है की आखिर अल्लू इस फिल्म में करने क्या वाले हैं

पुष्पा मूवी के सिक्वेल पुष्पा द रूल में आखिर क्या है ख़ास (Pushpa The Rule Official Trailer)

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

पुष्पा 2 के ऑफिशियल ट्रेलर में के शुरुआत में दिखाया गया है की पुष्पा तिरुपति जेल से फरार हुआ है और ने उसपर गोली चलाई है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. लगातार पुलिस उसे ढूंढ रही है और सर्च ऑपरेशन के दौरान खून से लतपत उसके कपड़े मिले हैं जिसपर आठ गोलियों के निशान हैं. पुष्पा की हत्या के अफवाहों के चलते चारो तरफ उसके समर्थन में दंगे शुरू हो गए हैं पुष्पा के समर्थक रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं और पुलिस खिलाफ लोग सड़कों पर उतर कर जुलुश और नारेबाजी कर रहे हैं.

फिल्म में मीडिया कह रही है कि कुछ लोगों का मानना है कि पुष्पा जापान और मलेशिया में है वहीं कुछ का कहना है कि पुलिस पुष्पा के मृत शरीर को नहीं दिखा रही है. तभी एक मीडिया चैनल पर जंगल की एक तस्वीर दिखाई जाती है जिसमें एक शेर पुष्पा को देखते हुए पीछे हट रहा है पुष्पा का झुकेगा नहीं की स्टाइल टीवी में देख कर लोग खुशी से उछलने लगते हैं

पुष्पा द रूल में रश्मिका मंदाना की क्या है भूमिका श्रीवल्ली की जबरदस्त एक्टिंग

पुष्पा द रूल में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने वाली है श्रीवल्ली इस बार एक बच्चे की मां बनेंगी और पुष्पराज अपना एक बड़ा एम्पायर खड़ा करेगा जिसमें सिर्फ उसी का राज होगा. जॉली रेड्डी इस बार नए तरीके से एंट्री करेगा साथ ही शीनू की पत्नी दक्षायनी की एक्टिंग देखने लायक होगी कुल मिलाकर इस फिल्म का रिएक्शन जबरदस्त देखने को मिल रहा है अब लोगों को इस फिल्म का इंतजार है

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us