Murder In Fatehpur: फतेहपुर में महिला की गोलीमार कर हत्या बगल में लेटा था पति
On
यूपी के फतेहपुर में एक महिला की अज्ञात हमलावरों ने गोलीमार कर हत्या कर दी.जिस वक्त हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया.मृतका महिला का पति भी बग़ल में सो रहा था.लेकिन पति को जब तक कुछ जान पाता हमलावर गोलीमार कर फरार हो चुके थे. Fatehpur Murder News Ghazipur Thana
Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात से इलाक़े में हड़कंप मच गया है. मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़नपुर चौराहे का है. जहाँ पति के साथ लेटी पत्नी की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलीमार कर हत्या कर दी गई है.
जानकारी के अनुसार जयसिंहपुर निवासी राजकुमार पाल अपनी पत्नी रीता देवी (24) के साथ बड़नपुर चौराहे के निकट एक मकान में किराए पर रहता है. सोमवार की रात अज्ञात हमलावरों द्वारा सोते वक्त रीता की गोलीमार कर हत्या कर दी गई.

बताया जा रहा है कि मृतका रीता देवी राजकुमार पाल की दूसरी पत्नी है. राजकुमार की पहली पत्नी जयसिंहपुर में ही अपने बच्चों के साथ रहती है.
Tags:
Related Posts
Latest News
27 Sep 2026 10:34:55
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
