Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mulayam Singh Yadav Death : नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव

Mulayam Singh Yadav Death : नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. उनके बेटे व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर मौत की पुष्टि की. Mulayam Singh Yadav Death Confirm News

Mulayam Singh Yadav Death News : समाजवादी पार्टी के संस्थापक वर्तमान में पार्टी के संरक्षक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली.मौत की पुष्टि उनके बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट के ज़रिए की है.

अखिलेश यादव ने बताया कि- "मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे".

उल्लेखनीय है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत करीब तीन साल से गड़बड़ चल रही है.वह महीने में कभी दो बार तो कभी एक बार जांच के लिए अस्पताल में भर्ती होते रहे हैं.लेकिन, अगस्त महीने से उनकी हालत में लगातार गिरावट हुई है. Mulayam Singh Yadav Latest News 

मुलायम सिंह यादव को प्रोस्टेट से जुड़ी समस्या बताई जाती है.इस वजह से वह लगातार मेदांता अस्पताल के विशेषज्ञों की निगरानी में रहते हैं.लखनऊ रहने पर किसी तरह की समस्या होने पर यहां के अस्पताल में दिखाते हैं.इससे पहले उन्हें 15 जून को मेदांता में भर्ती कराया गया था.जहां रुटीन जांच के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था. Mulayam Singh Yadav Death News 

इसके बाद से लगातार उन्हें किसी न किसी तरह की समस्या बनी रही. बीते 2 अक्टूबर को एक बार फिर उनकी तबियत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था. पहले दिन से उन्हें आईसीयू औऱ वेंटिलेटर पर रखा गया था.डाक्टर लगातार निगरानी कर रहे थे.लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद हालत में सुधार नहीं हो रहा था. औऱ फिर सोमवार सुबह मुलायम सिंह यादव हमेशा के लिए इस दुनियां से विदा हो गए. Mulayam Singh Yadav Ki Maut

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us