Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Magh Mela 2023 : पौष पूर्णिमा स्नान से शुरु हुआ प्रयागराज में आस्था का मेला भीषण ठंड में भी लाखों की भीड़

Magh Mela 2023 : पौष पूर्णिमा स्नान से शुरु हुआ प्रयागराज में आस्था का मेला भीषण ठंड में भी लाखों की भीड़
Magh Mela 2023

Magh Mela 2023 प्रयागराज में संगम किनारे लगने वाला माघ मेला आज यानि 6 जनवरी को पौष पूर्णिमा स्नान के साथ शुरु हो गया है.

Magh Mela 2023 : प्रयागराज में  पौष पूर्णिमा से एक महीने तक चलने वाले माघ मेले की शुरुआत हो गई है. पहला प्रमुख स्नान 6 जनवरी को पौष पूर्णिमा के दिन है. कड़कड़ाती ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुँचने का सिलसिला संगम नगरी में शुरु है.पौष पूर्णिमा की सुबह तड़के 4:00 बजे से श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाना शुरू कर दिया था.

हर साल पौष मास की पूर्णिमा के साथ प्रयागराज में माघ मेला शुरू होता है.इस दौरान कल्पवास करने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचते हैं.कल्पवास करने से सांसारिक और आध्यात्मिक की उन्नति होती है.

हिंदू धर्म में माघ मास का विशेष महत्व है.इस मास में सूर्य देव और भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है.इसके साथ ही स्नान दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है.वहीं दूसरी ओर प्रयागराज में पौष पूर्णिमा के साथ माघ स्नान आरंभ हो जाते हैं जो महाशिवरात्रि के साथ समाप्त होते हैं.इन दिनों में श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाते हैं.

माघ मेला स्नान की प्रमुख तिथियां..

Read More: सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय

वैसे तो पूरे एक महीने तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ संगम में डुबकी लगाती है, लेकिन कुछ प्रमुख तिथियों में स्नान करना विशेष माना जाता है.प्रमुख स्न्नान की तिथियां इस प्रकार हैं.

Read More: Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

6 जनवरी पौष पूर्णिमा

Read More: पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व

14-15 जनवरी मकर संक्रांति

21 जनवरी मौनी अमावस्या 

5 फरवरी माघ पूर्णिमा

18 फ़रवरी महाशिवरात्रि

मेला अधिकारी अरविंद चौहान ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि- "हमने 11 घाट बनाए हैं.पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. इस बार लगभग 25 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है.काफी समय बाद ऐसा स्नान हो रहा है."

Tags:

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us