Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Mausam News: आसमान से बरस रही गर्मी, चिलचिलाती धूप से लोग हुए बेहाल अभी और आग उगलेगा सूरज

Kanpur Mausam News: आसमान से बरस रही गर्मी, चिलचिलाती धूप से लोग हुए बेहाल अभी और आग उगलेगा सूरज
कानपुर मे गर्मी से हाल बेहाल

उत्तरप्रदेश में इनदिनों भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने जीना दुश्वार कर रखा है,आलम यह है कि बहार निकलना कितना मुश्किल भरा साबित हो रहा है कि पूछिये मत, प्रचण्ड गर्मी के चलते कानपुर में एक युवक की जान चली गई जिसके बाद गर्मी का सितम अभी और क्या जुल्म ढायेगा यह तो वक्त ही बताएगा.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में भीषण गर्मी और तपिश ने बढ़ाई परेशानी
  • सुबह से ही तेज धूप और लू हो जाती है चलना
  • मौसम विभाग ने एक दो दिन में जताई मौसम बदलने की सम्भावना

Kanpur's condition worsened due to severe heat : कानपुर में झुलसती गर्मी और लू के थपेड़े से आम जन जीवन पर बुरी तरह प्रभाव पड़ा है, अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, लेकिन सूर्य देव के तेवर और सख्त होते जा रहे हैं अभी अनुमानित तापमान 40 डिग्री है लेकिन लगता ऐसा है कि मानो 42 से 45 डिग्री का एहसास हो, ऐसे में यदि जरुरी हो तो ही घर से निकले अन्यथा घर पर रहें और तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करें.

सुबह से ही शुरू हो जाते है लू के थपेड़े

कानपुर की भीषण गर्मी में लोग झुलसते नजर आ रहे है सुबह 8 बजे गर्म हवाओं के थपेड़े शुरू हो जाते है जिससे बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,बाहर निकल भी रहे है तो अपने आप को ढक कर या छाता का सहारा लेकर अपने आप को इस प्रचण्ड धूप से बचाते नजर आ रहे हैं, शहर में बीते दिन गर्मी की वजह से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी थी, जिसके बाद इस गर्मी में यदि बाहर निकलना हो तो सुरक्षित ढंग से ही घर से बहार निकलें.

गर्मी का मौसम खास तौर पर ये मई और जून जिसमे सबसे ज्यादा गर्मी और तपिश का प्रभाव रहता है इन महीनों में अलर्ट रहने की आवश्यकता है, हीट वेब अलर्ट वैसे भी जारी है तो आगे भी गर्मी अपने तेवर को और बढ़ा सकती है. उधर आईएमडी के मुताबिक 26 मई को प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदल सकता है इस दौरान आंधी पानी की भी सम्भावना है.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

मौसम में कल से दिख सकता है बदलाव

कानपुर में सोमवार को भी शहर का हाल कुछ रविवार जैसा ही रहा जहां दुपहर 12 के बाद सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा ,जो जा रहे है वे अपने आप को कपड़ो या अँगोछे से ढक कर जा रहे हैं, गर्मी और लू से निजात के लिए तरल पदार्थ जैसे,पना ,शिकंजी और खीरा वग़ैरा का ज्यादा सेवन कर रहे हैं, सलाहकारों की माने तो घर से निकले तो पूरी व्यवस्था के साथ निकलें ,मौसम विज्ञानी डॉ एस एन पांडे ने बताया कि सोमवार को तापमान अधिक रहेगा गर्मी और लू चलेगी उन्होंने उम्मीद जताई है कि राहत मंगलवार से मिलने की उम्मीद है ,आईएमडी रिपोर्ट की माने तो 26 मई के दौरान मौसम बदलेगा और बारिश,आंधी भी हो सकती है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us